फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The name of Hyderabad should be changed like Allahabad and Faizabad, the Akhaar Council supported CM Yogi's statement

इलाहाबाद और फैजाबाद की तरह बदला जाए हैदराबाद का भी नाम, सीएम योगी के बयान का अखाड़ा परिषद ने किया समर्थन

Mon, 30 Nov 2020 10:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The name of Hyderabad should be changed like Allahabad and Faizabad, the Akhaar Council supported CM Yogi's statement
prayagraj news: Narendra Giri - फोटो : prayagraj
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का नाम बदल कर भाग्यनगर किए जाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि मुगलों ने देश में सैकड़ों वर्ष के अपने शासन के दौरान देश के कई प्राचीन शहरों का नाम बदल कर उनका इस्लामीकरण किया था। अब ऐसे प्रतीकों को बदले जाने का वक्त आ गया है। जिस तरह पांच सौ साल बाद इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या किया गया, उसी तरह  हैदराबाद का भी नाम बदल दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि ने एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर तंज भी कसा। कहा कि हो सकता है कि हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किए जाने से ओवैसी का भी भाग्य बदल जाए। ओवैसी की ओर से हैदराबाद का नाम बदले जाने का विरोध किए जाने पर उन्होंने एतराज जताया। कहा कि हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किए जाने के बाद शहर का विकास भी होगा। 

विज्ञापन


गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का संदेश
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि इस दिन लोगों को गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed