फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The murder of the fort worker was revealed, after the arrest, the daughter-in-law gave a statement, saying that she was fed up with the molesting of her father-in-law

किला कर्मी की हत्या का खुलासा, गिरफ्तारी के बाद बहु ने दिया बयान, कहा ससुर की छेड़खानी से तंग आ गई थी

Wed, 01 Sep 2021 11:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Sep 2021 11:46 PM IST
सार

  • रिश्तेदार को दो लाख देने का लालच देकर करवा दिया कत्ल

विज्ञापन
The murder of the fort worker was revealed, after the arrest, the daughter-in-law gave a statement, saying that she was fed up with the molesting of her father-in-law
Murder

विस्तार

नैनी। सेवानिवृत्त किला कर्मी बनारसी लाल की हत्या का खुलासा हो गया। हत्या उसकी बहु ने अपने रिश्तेदार से कराई थी। बहु को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बयान दिया है कि वह ससुर की छेड़खानी और जोर जबर्दस्ती की हरकतों से आजिज गई थी। इसलिए अपने एक रिश्तेदार को दो लाख देने का लालच देकर हत्या करा दी। हत्या करने वाला रिश्तेदार घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


 काजीपुर मोहल्ले में रहने वाले सेवानिवृत्त किला कर्मी बनारसी लाल की सोमवार देर रात घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के बाहर जन्माष्टमी मनाई जा रही थी, जिसके कारण किसी ने भी फायरिंग की आवाज नहीं सुनी। मंगलवार सुबह बेेटे दीपक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान ही पुलिस को अंदेशा हो गया था कि वारदात में कोई करीबी शामिल है। बहु और बच्चों से पूछताछ की गई। बहु बेहद घबराई हुई थी। वह बार-बार अपने बयान भी बदल रही थी। पुलिस की लगातार पूछताछ से बुधवार को बहु ने कुबूल कर लिया कि हत्या उसी ने कराई है।

विज्ञापन

 

 

उसने पुलिस से रोते हुए बताया कि पति के न रहने पर बनारसी लाल अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता था। उसने कई बार अपने पति से बताने का प्रयास किया लेकिन वे अपने पिता को गलत नहीं मानते थे। धीरे-धीरे ससुर की हरकतें बढ़ती गईं। कई बार उसने जोर जबर्दस्ती का प्रयास भी किया लेकिन परिवार की इज्जत और बच्चों के कारण वह चुप रही। उसने अपने रिश्तेदार सुरेश वर्मा से सब कुछ बताया। कहा कि वह अगर ससुर को मार दे तो दो लाख रुपये भी मिलेंगे। सुरेश राजी हो गया। जन्माष्टमी की रात सुरेश ने हत्या की और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 एसपी यमुनापार ने बताया कि बनारसी लाल की बहु को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या करने वाला उसका रिश्तेदार सुरेश घटना से बाद से ही फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।


 

 

षड्यंत्र के तहत रात में खोला था मुख्य गेट

नैनी। बनारसी की बहु और सुरेश ने तय किया था कि जन्माष्टमी की रात हत्या की जाए। बहु ने मुख्य गेट रात में खोल दिया था। आधी रात के बाद सुरेश मेन गेट से अंदर घुसा और कमरे में सो रहे बनारसी की हत्या कर दी। आरोपी सुरेश वर्मा आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ नैनी कोतवाली में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत पहले से रिपोर्ट दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed