फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The migrant returned home on foot in Prayagraj, first cut the vein of the hand, then swung with a noose

प्रयागराज में पैदल घर लौटे प्रवासी ने पहले हाथ की नस काटी, फिर फंदे से झूला

Mon, 01 Jun 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The migrant returned home on foot in Prayagraj, first cut the vein of the hand, then swung with a noose
बंदी ने अपने दाहिने हाथ की नस काट ली।
लॉकडाउन के दौरान अहमदाबाद से पैदल घर लौटे युवक ने शनिवार को रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले युवक ने अपने दोनों हाथों की नसें काट ली थी। बताया जा रहा है कि रात में उसने कई वीडियो बनाकर टिकटॉक एप पर अपलोड किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के तातारगंज निवासी शिवम सिंह (22) पुत्र अर्जुन सिंह अहमदाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान शिवम सिंह अहमदाबाद पैदल घर आया था। बताया जा रहा है कि गांव आने के बाद वह गुमसुम और एकांत में रहता था। शनिवार की शाम खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक उसने अपने मोबाइल से टिकटॉक पर कई वीडियो बनाकर अपलोड भी किया। रात में शिवम ने बंद कमरे में अपने दोनों हाथों की नसें काट ली, इसके बाद छत में लगे चुल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर लटक  गया। देर तक कमरे में कोई हरकत नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई तो अंदर से आवाज नहीं आई। इस पर घर वालों ने दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखा तो शिव फंदे पर लटक रहा था। परिजन उसे उतार कर जसरा के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह घूरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने शिवम की शादी तय कर दी थी। जिसे लॉकडाउन के चलते टालना पड़ा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed