फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The issue of basic amenities resonated in the Kisan Panchayat

Prayagraj News: किसान पंचायत में गूंजा बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The issue of basic amenities resonated in the Kisan Panchayat
ग्राम सभा चिलौडी में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की किसान पंचायत में ग्रामीण समस्याओं पर मंथन हुआ। पंचायत में क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों को उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

सभा में नाली निर्माण, चकरोड की मरम्मत, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने आरोप लगाया कि कई पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हैं और स्थानीय स्तर पर शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

गंगापार अध्यक्ष अनवर अली फारूकी और तहसील अध्यक्ष हरगोविंद यादव ने कहा कि अगर समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा। फूलपुर प्रचार मंत्री गयादीन पटेल और सहसों ब्लॉक अध्यक्ष जियालाल ने किसानों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक मिश्रा ने कहा कि गांव-गांव पंचायत कर किसानों की आवाज को मजबूत किया जाएगा। पंचायत के दौरान पांच नए लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मंगरू, सूर्यभान, सोहन प्रजापति, घनश्याम यादव, राकेश मौर्य, मुन्नू मौर्य, प्रेमचंद विश्वकर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा, मुराद अली, सब्बीर अहमद, बशीर अहमद और असलम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed