फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The innocent daughter was strangled with a knife after asking for a balloon

गुब्बारा मांगने पर रेत दिया तीन साल की बेटी का गला

Wed, 11 Dec 2019 02:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
The innocent daughter was strangled with a knife after asking for a balloon
प्रयागराज। खुल्दाबाद के चौफटका चकनिरातुल में गुब्बारा मांगने पर राजेंद्र अग्रहरि ने तीन साल की बेटी पंखुड़ी का गला चाकू से रेत दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले रात भर मासूम को कमरे में बंद रखा। सुबह पुलिस उसे बाहर निकालने पहुंची, तब इस खौफनाक वारदात की जानकारी हुई। बेटी को मारने के बाद उसने खुद को भी चाकू घोंप लिया। गंभीर हालत में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिंकल मूल रूप से सिद्धार्थनगर जिले के भवानीपुर स्थित बयारा डुमरियागंज गांव की रहने वाली है। उसकी शादी वहीं के एक शख्स से कई साल पहले हुई थी, जिससे उसके तीन बच्चे हुए। पंखुड़ी (3) इसमें सबसे छोटी थी। करीब पांच महीने पहले वह पति को छोड़कर गांव के ही राजेंद्र अग्रहरि (28) के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर चली गई। दोनों बेटों को उसने पहले पति के पास ही छोड़ दिया जबकि पंखुड़ी को अपने साथ ले गई। लगभग एक महीने पहले राजेंद्र दोनों को लेकर शहर आया और फिर खुल्दाबाद के चौफटका चकनिरतुल में शांति देवी के मकान में किराये पर रहने लगा।
विज्ञापन

पिंकल ने बताया कि सोमवार शाम वह पंखुड़ी को लेकर राजेंद्र के साथ दवा लेने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में पंखुड़ी गुब्बारा दिलाने की जिद करने लगी। जिस पर राजेंद्र आक्रोशित होकर उसे पीटने लगा। मना करने पर वह पिंकल से ही झगड़ने लगा और फिर उसे रास्ते में ही छोड़कर पंखुड़ी को लेकर घर चला आया। उधर, पिंकल घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। बाहर खड़ी होकर वह रात भर आवाज देती रही लेकिन, उसने दरवाजा नहीं खोला। सुबह तक उसके बाहर नहीं आने पर पिंकल ने जानकारी दी तो आसपास के लोग जुट गए। कई बार आवाज लगाने पर भी जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी आवाज लगाई लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मी कमरे के भीतर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। पंखुड़ी की खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी थी। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। जबकि पास में ही राजेंद्र भी लहूलुहान पड़ा था। उसके पेट में चाकू से वार थे। आननफानन में पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशनलाल का कहना है कि मौका ए वारदात पर हालात देखने के बाद साफ है कि बेटी को कत्ल करने के बाद राजेंद्र ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर खुद को भी मारने की कोशिश की। पत्नी की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed