फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The indefinite fast of pilgrims begins

तीर्थपुरोहित केशव से मिले

Mon, 18 Nov 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
The indefinite fast of pilgrims begins
तीर्थपुरोहितों का बेमियादी अनशन आरंभ
विज्ञापन

कहा, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन
प्रयागराज। सेना के कर्नल की ओर से आश्वासन सहित तमाम अन्य कोशिशों के बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकलने पर रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीर्थपुरोहितों ने बेमियादी अनशन आरंभ किया। जुटे तीर्थपुरोहितों ने कहा, यहां तख्त लगाना तीर्थपुरोहितों का अधिकार और आजीविका का साधन है, हमें कोई इससे वंचित नहीं कर सकता है। हक की यह लड़ाई जारी रहेगी।
संगम क्षेत्र में अपने तख्त को पुन: उसी स्थान पर रखे जाने की मांग को लेकर धरना देने वालों में सुभाष पांडेय, अजय पांडेय, राम कृष्ण तिवारी, गोपाल मिश्रा, श्याम मिश्रा, अमित पांडेय, रसिक कृष्ण तिवारी, बांके बिहारी तिवारी, विपलेद्र पांडेय, प्रवीण पाठक, विपिन गोर, रवि मिश्र, राजेश तिवारी, बिजय मिश्रा, कमल शर्मा, अमोल पाडेय, गोकुल पाठक, पशुपति तिवारी, रवि भारद्वाज
विज्ञापन

आदि शामिल थे। संचालन राजेंद्र पालीवाल ने किया।
उपमुख्यमंत्री से मिले तीर्थपुरोहित
प्रयागराज। प्रयागवाल तख्त को हटाए जाने के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने सेना सम्पदा अधिकारी से बातचीत करके मामले के निस्तारण का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में सुभाष पांडेय. अजय पांडेय, राजेंद्र पालीवाल, राम कृष्ण तिवारी, राजेश तिवारी, मनोज कराही, आशुतोष पालीवाल अमित पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed