फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The high tension line fell down, the girl died in the grip

Prayagraj News: हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, चपेट में आकर बालिका की मौत

Sat, 13 May 2023 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
The high tension line fell down, the girl died in the grip
फतेहगंज पश्चिमी। अगरास गांव में हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर 11 साल की शोफिया की झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन

अगरास के जाहिद हुसैन ने बताया कि गांव के बाहर उनका मकान है। घर के पास से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है जो जर्जर हो चुकी है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे 11 वर्षीय बेटी शोफिया अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर खेल रही थी। अचानक तार टूट गया। करंट लगने से वह झुलस गई। उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया। शोफिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद सब स्टेशन पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद शव उठाया गया। ग्रामीणों में बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश दिखा। गांव वालों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम लाइन की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। छह महीने पहले भी तार टूटकर गिरा था। चपेट में आने से बकरी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद हादसे की बात कह रहे अधिकारी
बिजली निगम के अधिकारी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर पोल में लगने की वजह से हादसा होने की बात कह रहे हैं। जेई सुशील कुमार ने इसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। हालांकि इसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं है। गांव वाले भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लगने की बात से इन्कार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल गई होती तो शायद बच जाती जान
शोफिया की मां ने बताया वह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। सुबह जगने के बाद वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। कुछ समय बाद ही वह स्कूल नहीं जाने की जिद करने लगी। परिजनों ने भी ज्यादा दबाव नहीं डाला। मां ने बताया कि अगर वह स्कूल गई होती तो शायद उसकी जान बच जाती।
वर्जन
हादसे की सूचना पर गांव में टीम भेजी गई थी। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed