गजब : सुहागरात पर लड़की को देखकर दंग रह गया दूल्हा, दोनों पक्ष पहुंच गए थाने
लड़की वालों की करतूत ने सुहागरात पर दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया है। सुबह दोनों पक्षों में थाने में पंचायत हुई। लड़की वालों ने अपनी गलती स्वीकीर की और दोनों पक्ष अलग हो गए।
विस्तार
धूमधाम से बरात गई और शादी के बाद जब दुल्हन घर पहुंची तो दूल्हा ठगा रह गया। सुहागरात के दिन पता चला कि दुल्हन ट्रांसजेंडर है। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना लड़की पक्ष को दी। इसके बाद परिजन पहुंचे और गलती मान ली। बिरादरी की पंचायत में वर पक्ष को खर्च देकर मामले को रफादफा किया गया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
मऊआइमा क्षेत्र से युवक बारात कौशाम्बी जनपद के एक गांव में गई थी। शुक्रवार को धूमधाम से शादी हुई और दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई। सुहागरात में पति ठगा रह गया। पता चला कि दुल्हन ट्रांसजेंडर है। इसकी जानकारी पर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शनिवार सुबह इसकी सूचना वर पक्ष ने वधू पक्ष को दी। वधू पक्ष के परिजन चुपके से आए और मामले को दबाने विनती करने लगे।
शनिवार शाम को बिरादरी के मुखिया के पास मामले पहुंचा। यहां बिरादरी की पंचायत में लेनदेन कराकर मामले रफादफा हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि वह जन्म के समय सामान्य थी। 10 वर्ष में बीमारी के बाद जब उपचार हुआ तो अचानक उसके शरीर में परिवर्तन होने लगा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय गन गई है। घटना के बाद वर दिल्ली निकल गया।