फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The girl who disappeared from the house in the morning, was found lying in a dying condition

भोर में घर से गायब हुई युवती, मरणासन्न हालत में पड़ी मिली

Wed, 03 Aug 2022 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The girl who disappeared from the house in the morning, was found lying in a dying condition
थाना क्षेत्र के नरायनदास का पुरा गांव में मंगलवार भोर में घर से गायब हुई युवती तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर खाली प्लॉट में मरणासन्न हालत में मिली। उसके सिर, चेहरे और गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नरायनदास का पुरा गांव में मंगलवार भोर मे एक युवती घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने सोमवार रात 10 बजे मां और भाभी के साथ खाना खाया था। इसके बाद युवती मां के साथ बरामदे में सो गई। भोर में तकरीबन चार बजे मां शौच को चली गई। कुछ देर बाद लौटने पर बेटी गायब थी।
विज्ञापन

जिस पर परिजनों के होश उड़ गए। इसी बीच परिजनों को पता चला कि घर से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर एक युवती मरणासन्न हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंते तो पता चला कि युवती उनकी बेटी है। उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। चेहरे और गर्दन पर भी चोट के गहरे निशान थे। आशंका है कि ईंट-पत्थर से मारकर उसे अधमरा किया गया था। हमलावर उसे मरा जानकर छोड़ गए थे। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने युवती को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बाद में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम युवती को होश तो आ गया था लेकिन वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। झूंसी इंसपेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि अभी तक युवती को अज्ञात हमलावरों द्वारा मारपीट कर जख्मी करने की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
भोर में स्कार्पियो में बैठकर जाते दिखी थी युवती
युवती के घर के सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि मंगलवार की भोर में तकरीबन तीन बजे वह स्कार्पियो में बैठकर जाती हुई दिखाई दी है। 2.57 मिनट पर स्कार्पियो चमनगंज की ओर से नरायनदास का पुरा गांव स्थित युवती के घर के पास आकर रुकती है। उसमें बैठा शख्स गाड़ी को दोबारा बैक कर चमनगंज की ओर मोड़ लेता है। इसी बीच पीछे से युवती एक युवक के साथ आती हुई दिखाई देती है और तभी एक अन्य युवक पीछे से पहुंचता है। इसके बाद तीनों स्कार्पियो में बैठकर चमनगंज की ओर चले जाते हैं। आशंका है कि स्कार्पियोसवार युवकों ने ही युवती पर हमला किया। पुलिस फुटेज की तफ्तीश कर रही है।

बहनोई को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने शक के आधार पर युवती के जीजा को हिरासत में लिया है। युवती के जीजा यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर दूसरे गांव में रहता है। परिजनों ने जीजा पर शक जताया था। इसी के चलते पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। दो माह पहले ही युवती की सगाई हुई हे। 11 फरवरी को उसका विवाह होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed