फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The gift of Sri Ram Vangaman Marg to Prayagraj and another new bridge on the Ganges

प्रयागराज को श्रीराम वनगमन मार्ग और गंगा पर एक और नए सेतु का तोहफा

Tue, 08 Dec 2020 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Dec 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
The gift of Sri Ram Vangaman Marg to Prayagraj and another new bridge on the Ganges
पुल - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज को श्री राम वन गमन मार्ग के साथ गंगा पर एक और नए सेतु का तोहफा मिल गया है। श्रीराम वन गमन मार्ग और नए सेतु के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सैद्धांतिक और बजटीय मंजूरी दे दी है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग और पुल के एलाइनमेंट को तय करने के लिए सलाहकार फर्म की नियुक्ति का टेंडर जारी कर दिया है। उम्मीद है अगले छह महीने में सलाहकार फर्म डीपीआर बनाकर मंत्रालय में प्रस्तुत कर देगी। नया राष्ट्रीय राजमार्ग प्रतापगढ़ के निकट से शुरू होकर जेठवारा, लालगोपालगंज, शृंग्वेरपुर धाम से कौशाम्बी होकर चित्रकूट तक जाएगा। इसी राष्ट्रीय राजमार्ग से महाकवि तुलसीदास के जन्म स्थान राजापुर को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


श्री राम वन गमन मार्ग और इसी से जुड़े गंगा पर एक नए सेतु के निर्माण को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के समक्ष प्रस्ताव रखा था। जिस पर मंत्रालय का तर्क था कि इलाहाबाद में फाफामऊ के पास गंगा पर छह लेन का नया पुल बन रहा है। रिंग रोड में भी गंगा पर चार लेन का नया पुल प्रस्तावित है, जो इस पुल के बेहद करीब होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही जीटी रोड इलाहाबाद बाईपास सेक्शन में फोरलेन का पुल भी चालू है। करीब 40 किमी की दूरी में चार बड़े सेतु का निर्माण आर्थिक दृष्टि से व्यावहारिक नहीं होगा। लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शृंगवेरपुर धाम के विकास और श्रीराम वन गमन मार्ग से कौशाम्बी को जोड़ने और गंगा पर नए पुल के निर्माण को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ लगातार संपर्क करते रहे। इसका परिणाम यह हुआ कि अंतत: मंत्रालय ने शृंगवेरपुर धाम के पूर्वी हिस्से में इस पुल के निर्माण की सैद्धांतिक और बजटीय मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के लखनऊ सर्कल के मुख्य अभियंता कार्यालय के सहायक अधिशासी अभियंता रुचिर अग्रवाल ने डीपीआर बनाने के लिए सलाहकार फर्म के चयन का टेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार लालगोपालगंज बाजार में सघन आबादी को देखते हुए श्रीराम वनगमन मार्ग पर एक बाईपास का निर्माण भी किया जाएगा। गंगा पर पुल शृंग्वेरपुर धाम के पूर्वी हिस्से में बनेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इस सड़क और पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसका निर्माण तेजी से कराया जाएगा।

श्रीराम वन गमन मार्ग से चित्रकूट पहुंचना होगा आसान

श्रीराम वनगमन मार्ग प्रतापगढ़ में निर्माणाधीन बाईपास से जुड़ जाएगा, जिससे अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर जिलों के लोग आसानी से बिना प्रतापगढ़ शहर में घुसे चित्रकूट की तरफ जा सकेंगे। अयोध्या से चित्रकूट की दूरी भी कम हो जाएगी। साथ ही अब शृंगवेरपुर धाम पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इससे शृंगवेरपुर धाम में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। लोगों को ज्यादा रोजगार और आमदनी भी प्राप्त होगी। श्रीराम वन गमन मार्ग की लंबाई 105 किमी होगी और निर्माण की लागत 425 करोड़ आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed