फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Garba ran the place of Sarnath Express

सारनाथ की जगह दौड़ा दी गरबा एक्सप्रेस

Tue, 31 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 31 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
नैनी स्टेशन मास्टर ने मंगलवार को सारनाथ एक्सप्रेस की जगह गरबा एक्सप्रेस दौड़ा दी। इसके कारण इलाहाबाद जंक्शन पर बड़ा हादसा होते-होते रह गया। गरबा के चालक सुधीर श्रीवास्तव की सतर्कता ने ट्रेन को गलत ट्रैक पर जाने से बचा लिया। घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में जांच कर नैनी के स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच भी शुरू करा दी गई है। दूसरी ओर इस घटना के कारण जंक्शन पर करीब दो घंटे तक प्रयाग, रामबाग और नैनी की ओर से ट्रेनों का आना-जाना ठप रहा। इससे ट्रेनों को इधर-उधर खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन


हावड़ा से गांधीधाम जाने वाली गाड़ी 12938 गरबा एक्सप्रेस जंक्शन के आउटर पर अपराह्न करीब 13.20 बजे आई। इस ट्रेन को एक नंबर प्लेटफार्म पर आना रहता है, लेकिन इसके लिए दुर्ग से छपरा जाने वाली गाड़ी 15160 सारनाथ एक्सप्रेस की लाइन दे दी गई। ट्रेन नौ नंबर प्लेटफार्म की ओर बढ़ी तो ट्रेन के ड्राइवर सुधीर को गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। उन्होंने ट्रेन को रोककर वॉकी-टॉकी के जरिए डिप्टी एसएस से जानकारी मांगी कि गरबा एक्सप्रेस को नौ नंबर पर लिया जा रहा है क्या? इससे डिप्टी एसएस चकरा गए। गड़बड़ी उन्हें समझ में आ गई।
विज्ञापन


 नौ नंबर प्लेटफार्म पर जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस इसके पीछे लगी थी, जबकि नैनी से इसके गरबा होने की जानकारी दी गई थी। बताते हैं कि जंक्शन के आपरेटिंग कर्मचारियों ने गड़बड़ी को छिपाने के लिए गरबा के ड्राइवर को ट्रेन पीछे करने का दबाव भी बनाया लेकिन उसने बिना लिखापढ़ी के इससे इनकार कर दिया। बाद में उसे मेमो देकर ट्रेन को पीछे कराया गया। इसके कारण पीछे लगी सारनाथ एक्सप्रेस को भी पीछे कराना पड़ा। बताते हैं कि ऑटोमेटिक सिगनल के कारण ट्रेनों को पीछे करना संभव नहीं होता। वजह, एक ही सेक्शन में कई ट्रेनें आगे-पीछे लगी होती हैं। इससे दुर्घटना की भी आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed