{"_id":"69b07b698ae116b317008916","slug":"the-fog-and-rising-mercury-levels-throughout-the-day-have-disturbed-the-sleep-of-farmers-allahabad-news-c-417-1-man1001-4165-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दिनभर छायी धुंध और चढ़े पारे ने उड़ाई किसानों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दिनभर छायी धुंध और चढ़े पारे ने उड़ाई किसानों की नींद
Wed, 11 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दिनभर छाए कोहरे जैसी धुंध और बढ़ते तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से खेतों में तैयार सरसों, गेहूं और आलू की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है।
किसानों के अनुसार, सरसों की फसल की कटाई शुरू हो गई है। एक पखवाड़े में पूरी तरह सृजन संभव है। वहीं आलू की फसल भी तैयार है और उसकी खोदाई का कार्य तेज है, लेकिनप तीन दिनों से मौसम ने ऐसी करवट ली है कि किसानों की नींद ही उड़ गई है। भगदेवरा के किसान लुद्रुर पटेल, छेदी लाल, कोराली के किसान बाबर, बेरावां के अज्जन ने बताया कि गेहूं के लिए यह मौसम कहर जैसा है। यदि बारिश के साथ हवा चली तो फसल का जमीन में लोटना तय है।
कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी संदीप पटेल ने बताया कि सरसों की तैयार फसल की कटाई और मड़ाई करने में किसान कतई विलंब न करें। जबकि तैयार हो गई आलू की फसल बिना विलंब के खेत से निकाल कर शीतगृह या अपने घरों में अवश्य सुरक्षित कर लें।