{"_id":"69cc35092744b631e8065491","slug":"the-daughter-got-justice-when-the-culprit-was-sentenced-to-death-allahabad-news-c-407-1-ggp1010-13086-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दोषी को सजा-ए-मौत मिलने से बेटी को मिला इन्साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दोषी को सजा-ए-मौत मिलने से बेटी को मिला इन्साफ
Wed, 01 Apr 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
सोरांव थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में जिला अदालत की ओर से फांसी की सजा सुनाए जाने पर मृतका के परिजनों ने राहत महसूस की है। उन्होंने कहा कि अदालत से बेटी की मौत का इन्साफ मिला है। उन्होंने इसके लिए अदालत और सरकार को धन्यवाद दिए हैं। ,
बता दें कि मामला प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र का था। आरोप था कि तीन अक्तूबर 2024 को बच्ची बीमार पिता को लगने वाले इंजेक्शन की बची दवा मेडिकल स्टोर पर रखने गई थी। घर नहीं लौटी तो परिवारवालों ने रातभर खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन उसका शव धान के खेत में मिला। जांच के दौरान दोषी मुकेश कुमार पटेल को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई।
बेटे को सजा-ए-मौत पर घर में पसरा सन्नाटा
दोषी मुकेश कुमार पटेल को अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाने के बाद मंगलवार को गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। वहीं दोषी के घर में मंगलवार को सन्नाटा पसरा था। दोषी के माता-पिता ने बताया कि अदालत पर विश्वास है। बेटे को फांसी की सजा मिली है। अदालत के इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।