Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The child's uncle hatched a plot to kidnap her, with a ransom of 30 lakh rupees as the motive

Prayagraj News: रिश्ते के चाचा ने ही रची मासूम के अपहरण की साजिश, 30 लाख की फिरौती था मकसद

Sat, 21 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 21 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The child's uncle hatched a plot to kidnap her, with a ransom of 30 lakh rupees as the motive
फोटो कैप्शन: मांडा थाने पर मौजूद मासूम के अपहरण के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपी व कार।
सरांयकला गांव से बीते सात मार्च को एलकेजी छात्र प्रतीक के अपहरण के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। रिश्ते के चाचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 से 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए साजिश रची थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार के साथ चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




सरांयकला निवासी उज्ज्वल शर्मा उर्फ विवेक शर्मा रिश्ते में अपहृत छह वर्षीय प्रतीक शर्मा का चाचा है। उसने गाजीपुर के रौजा निवासी आशुतोष प्रधान उर्फ हिमांशु को नौकरी के लिए पैसे दिए थे। नौकरी और रुपये वापस न मिलने पर दोनों ने अपहरण की योजना बनाई। उज्ज्वल के चचेरे भाई ओमप्रकाश शर्मा के इकलौते बेटे को निशाना बनाते हुए कहा कि परिवार बच्चे से बेहद लगाव रखता है। हाल ही में जमीन खरीदने के कारण उनके पास पर्याप्त पैसा है।
विज्ञापन


गिरोह बनाकर अपहरण की घटना को दिया अंजाम



आरोपी चाचा और आशुतोष ने गाजीपुर के खैरावारी निवासी प्रशांत राय, बलिया के छब्बी निवासी नीतिश कुमार और मेजा के नीबी भिटान निवासी राजकुमार पांडेय को वारदात में शामिल किया। राजकुमार को गाड़ी चलाने के लिए तीन लाख रुपये देने का लालच दिया था। बीते छह मार्च को राजकुमार गाजीपुर से कार लेकर आया। सात मार्च को सभी आरोपी गांव के आसपास पहुंचे और घटनास्थल की रेकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामा बनकर मासूम को उठाया

प्रतीक मेजा के सोनार का तारा गांव स्थित गुलाब पत्ती स्कूल में पढ़ता है। घटना के दिन जैसे ही प्रतीक स्कूल वैन से घर से करीब 50 मीटर पहले उतरा कि आशुतोष प्रधान ने खुद को मामा बताते हुए उसे जबरन कार में बैठा लिया। उस समय राजकुमार गाड़ी चला रहा था। इसके बाद आरोपी बच्चे को सरांयकला से सिरसा पीपा पुल के रास्ते चंदौली के सैय्यदराजा मोड़ तक ले गए। जहां पहले से मौजूद प्रशांत राय और नीतिश कुमार कार लेकर खड़े थे। वहां बच्चे को दूसरी गाड़ी में बैठाकर वाराणसी ले गए।

जंगल से बरामद हुई कार

अपहरण के बाद पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के भीतर मासूम को वाराणसी के नमो घाट से खोज निकाला। पुलिस टीम, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई में बृहस्पतिवार को आरोपी उज्ज्वल शर्मा को उसके घर के पास सरांयकला से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर राजकुमार पांडेय को अछोला से और आशुतोष प्रधान को वाराणसी के रामनगर से गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद नीतिश कुमार को गाजीपुर के शेखपुर स्थित प्रशांत राय के कमरे से गिरफ्तार किया गया। नीतिश की निशानदेही पर कार गाजीपुर से और राजकुमार की निशानदेही पर दूसरी कार महेवाघाट के पास जंगल से बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि चारों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। गाजीपुर के खैरावारी निवासी प्रशांत राय अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed