फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The case of harassment of teacher: Evidence of teacher going to the council

इविविः शिक्षिका के उत्पीड़न का मामला कार्य परिषद में जाने के आसार

Thu, 16 May 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
The case of harassment of teacher: Evidence of teacher going to the council
prof. gc tripathi - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष एवं बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की परेशानी बढ़ सकती है। प्रो. त्रिपाठी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय की एक शिक्षिका ने कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के पास शिकायती पत्र भेजा है। अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कुलपति इस हाई प्रोफाइल मामले को इसी महीने वाली इविवि कार्य परिषद में रख सकते हैं।
विज्ञापन


प्रो. जीसी त्रिपाठी पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली शिक्षिका ने सात मई को ही कुलपति के पास शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें अभद्र भाषा में बातचीत करने, कमेंट करने, झूठे आरोप लगाने, बैठकों के दौरान जोक्स, कहानियों, संस्कृत श्लोक के बहाने कमेंट करने, ईमेल भेजकर परेशान करने, फोन पर असंसदीय भाषा में बातचीत सहित कई आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर शिकायत वायरल होने के बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिक्षिका ने आरोप लगाने के साथ ही साक्ष्य के रूप में प्रो. त्रिपाठी के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी भेजी है। यह भी कहा है कि उनके निर्देशन में शोध करने वाले छात्र को भी परेशान किया जाता है।  
विज्ञापन


अमर उजाला में बुधवार के अंक में प्रो. जीसी त्रिपाठी से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद यह मामला पूरे दिन परिसर और शहर में चर्चा के केंद्र में रहा। सभी यह जानने की कोशिश में जुटे रहे कि आखिर में महिला ने क्या शिकायत की है। दूसरी ओर इविवि के सूत्रों का कहना है कि कुलपति प्रो. हांगलू इस मामले को विवि की सर्वोच्च संस्था कार्य परिषद की बैठक में ले सकते हैं। कार्य परिषद का जो निर्णय होगा, कुलपति उसी के अनुसार निर्णय लेंगे। परिषद की बैठक इसी माह होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इविवि इससे पूर्व भी एक ऐसे ही मामले के चलते चर्चा में रहा था। जब कुलपति के पास हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सूर्य नारायण की एक महिला ने शिकायत की थी। शिकायत के बाद कुलपति ने इस मामले में भी कार्य परिषद के निर्णय के आधार पर ही डॉ. सूर्य नारायण को निलंबित कर दिया गया था। अब ऐसे आसार दिखते हैं कि प्रो. जीसी त्रिपाठी का मामला भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं इविवि के पीआरओ डॉ. चितरंजन सिंह से विश्वविद्यालय के आधिकारिक बयान के लिए संपर्क का प्रयास किया गया परंतु, वह भी उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed