{"_id":"5d891f768ebc3e01416b3026","slug":"the-businessman-was-kidnapped-after-losing-rs-37-lakh-in-betting-naini-news-ald2557289100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा में 37 लाख रुपए हारने पर किया था कारोबारी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा में 37 लाख रुपए हारने पर किया था कारोबारी का अपहरण
विज्ञापन
The businessman was kidnapped after losing Rs 37 lakh in betting
नैनी। क्षेत्र के पुराने यमुना पुल के समीप से गत 27 अगस्त को अगवा करके प्रापर्टी डीलर विजय कुमार उर्फ दीपक के साथ की गई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस प्रकरण में आईपीएल मैच में सट्टे में करीब 37 लाख रुपये हारने का मामला सामने आ रहा है।
गौरतलब है कि महेवा पूरब पट्टी नई बस्ती निवासी प्रापर्टी डीलर विजय कुमार उर्फ दीपक पुत्र स्वर्गीय रमेश कुमार का बीते मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब पुराने पुल के पास से अपहरण हो गया था। प्रापर्टी डीलर विजय कुमार उर्फ दीपक के मुताबिक गत 27 अगस्त को सुबह स्कूटी से घर से निकले थे। पुराने पुल के पास से बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया था और आंख पट्टी बांधकर ले गए थे। करीब तीन घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया था। उस दौरान विजय उर्फ दीपक ने अपहरणकर्ताओं में से एक का नाम आशिक बताया था। उसने बताया था कि अपहरणकर्ताओं ने उसका सोने का छल्ला, जंजीर, सोने में बनी रुद्राक्ष की माला, एक माणिक और एक पोखराज रत्न जणित दो अंगूठी तथा चार हजार रुपये पिस्टल के बल पर छीन लिया था और तीन दिन में पांच लाख रुपये देने को कहा था।
साथ में 50 लाख की फिरौती मांगी थी। उस समय पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। छानबीन के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को मो. लुकमान उर्फ बाबू, मो. ताजिम, मो. शाह आलम, शमशेर और जीतू उर्फ जितेंद्र सुमन निवासी भंडरा, नैनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दीपक उर्फ विजय सट्टा कारोबारी है। आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खेलने में उक्त अपहरणकर्ता तकरीबन 37 लाख रुपये हार गए थे। उसी प्रकरण में उन लोगों ने पांचों को पकड़ा है। पुलिस दीपक उर्फ विजय को भी पूछताछ के लिए उठाई है। नैनी कोतवाली में देर रात तक आरोपियों को छुड़ाने के लिए पैरोकारी होती रही।