फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a High Court advocate who ridiculed the Shastri bridge was recovered from Jhunsi.

Prayagraj : शास्त्री पुल से छलांग लगाने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता का शव झूंसी से बरामद

Sun, 04 Sep 2022 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 09:44 PM IST
सार

कार के भीतर से मिले उनके पर्स, मोबाइल और अन्य जरुरी कागजात से पता चला कि 63 वर्षीय मदन कुमार राय पुत्र सिंहासन राय हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। वह धूमनगंज थाना क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर-राजरुपुर इलाके रहने वाले थे।

विज्ञापन
The body of a High Court advocate who ridiculed the Shastri bridge was recovered from Jhunsi.
Prayagraj News : गाड़ी से बरामद आधार कार्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से तीन दिन पहले देर रात को गंगा नदी में छलांग लगाने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता का शव रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया। अधिवक्ता का शव पुरानी झूंसी गंगा घाट के पास एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। बाद में शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। दो सितंबर की रात कार से एक व्यक्ति झूंसी शास्त्री पुल पहुंचे और कार खड़ी करने के बाद गंगा के गहरे पानी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन



कार के भीतर से मिले उनके पर्स, मोबाइल और अन्य जरुरी कागजात से पता चला कि 63 वर्षीय मदन कुमार राय पुत्र सिंहासन राय हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। वह धूमनगंज थाना क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर-राजरुपुर इलाके रहने वाले थे। वही कार से कार से शास्त्री पुल पर पहुंचे और गंगा के गहरे पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और उसके भीतर से मिले अन्य सामान को कब्जे में ले लिया था। शनिवार को उनके साले हेमंत राय झूंसी थाने पहुंचकर अधिवक्ता मदन के ही गंगा में छलांग लगाने की पुष्टि की थी। इसी बीच रविवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने पुरानी झूंसी गंगा घाट के पास से शव को बरामद किया। मौके पर भारी संख्या में अधिवक्ता भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed