फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a commando deployed for the security of the Police Commissioner was found hanging

Prayagraj : पुलिस आयुक्त की सुरक्षा में तैनात कमांडो का फंदे से लटका मिला शव, चार दिन पहले दी थी एसआई परीक्षा

Sat, 21 Mar 2026 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2026 01:00 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार की सुरक्षा में तैनात कमांडो कृपाल सिंह (29) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना राजापुर गंगानगर स्थित मकान की है। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना है।

विज्ञापन
The body of a commando deployed for the security of the Police Commissioner was found hanging
मृतक कमांडो कृपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार की सुरक्षा में तैनात कमांडो कृपाल सिंह (29) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना राजापुर गंगानगर स्थित मकान की है। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना है। चार दिन पूर्व कृपाल ने एसआई भर्ती परीक्षा दी थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परीक्षा खराब होने या फिर घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या करने की आशंका है। कैंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से फिरोजाबाद जनपद के थाना खैरगढ़ गांव निकाऊ निवासी कृपाल सिंह वर्ष 2019 में सिपाही के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग प्रयागराज में हुई। कैंट के गंगानगर राजापुर में ओमप्रकाश पटेल के मकान की तीसरी मंजिल पर कृपाल किराये पर रहते थे। वर्तमान में वह पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के एस्कॉर्ट में बतौर कमांंडो तैनात थे।
विज्ञापन


दो दिन से कमरे का दरवाजा न खुलने पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो कृपाल पंखे पर नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटके मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जार्ज टाउन थाने में सिपाही के पद पर तैनात भाई ओमवीर सिंह व डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मंगवाया था खाना

पुलिस के मुताबिक, तीन साल पहले कृपाल की शादी हुई थी। परिवार में पत्नी मधुबाला व दो साल का एक बेटा और एक साल की बेटी है। पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके में रहती है। पुलिस जांच में पता चला कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। वहीं, कृपाल ने दो दिन पूर्व चौकीदार से खाना मंगाया था।

पुलिस ने कब्जे में लिया मोबाइल फोन

घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस लाइन इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि करीब छह-सात महीने पहले कृपाल सिंह की लाइन में तैनाती हुई थी। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व कृपाल सिंह ने एसआई भर्ती परीक्षा दी थी। इसके बाद से उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

कमरा भीतर से बंद था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। - विद्युत गोयल, एसीपी, सिविल लाइंस।

2019 में भाई के साथ पुलिस में हुआ था भर्ती

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम निकाऊ निवासी सिपाही कृपाल सिंह की मौत की खबर प्रयागराज से आते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का शव लेने के लिए परिजन रवाना हो गए। शुक्रवार देर रात तक शव पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

ग्राम निकाऊ निवासी कृपाल सिंह (28) वर्ष 2019 में अपने बड़े भाई ओमवीर के साथ पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह प्रयागराज में तैनात था। पिता कैलाश चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी कृपाल से बात हुई थी, जिसके बाद उसका फोन नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बड़े बेटे ओमवीर, जो प्रयागराज में ही तैनात है। उसने फोन पर सूचना दी कि कृपाल ने कमरे में फंदा लगा लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक कृपाल सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

उसकी पत्नी मधुबाला अपने 4 वर्षीय पुत्र गोलू और 1 वर्षीय पुत्री काव्या के साथ करीब एक सप्ताह से अपने मायके इटोली, शिकोहाबाद में रह रही थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह भी ससुराल आ गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही निकाऊ स्थित पैतृक आवास पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण पता होने से मना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed