नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के डिजाइन एवं इनोवेशन सेंटर में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेशनल इनिशिएटिव फॉर डिजाइन इनोवेशन योजना के तहत प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में एमएनएनआईटी के बीटेक मैकेनिकल दूसरे वर्ष के छात्रों की ओर से गरूण हाइब्रिड बाइक प्रदर्शित की।
2 of 3
Yamaha-Honda Bike
- फोटो : social media
इस बाइक पर एक साथ दो लोगों के बैठने की क्षमता है। इस बाइक में अल्कोहल सेंसर लगा है जो बाइक को सुरक्षित बनाती है। इसके इलेक्ट्रॉनिक सर्किट में यह विशेषता है कि यदि चालक ने शराब पी रखी है तो बाइक चालू ही नहीं होगी। यह फीचर बाइक को अलग बनाता है। दो घंटे की चार्जिंग पर यह 25 किमी चल सकती है।
3 of 3
demo pic
- फोटो : Social Media
प्रदर्शनी का आयोजन आईआईटी बीएचयू, बीएचयू, ट्रिपलआईटी इलाहाबाद एवं इलाहाबाद विश्विद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में प्रतिभागी संस्थानों के छात्रों की ओर से मॉडल प्रस्तुत किए गए। आयोजन में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, टैगोर पब्लिक स्कूल, पतंजलि ऋषिकुल के बच्चों ने भी भाग लिया। दिनभर चली प्रदर्शनी के बाद विशेषज्ञों के पैनल से छात्रों के मॉडल का मूल्यांकन किया एवं पुरस्कृत किया। डिजाइन एवं इनोवेशन सेंटर के संयोजक प्रो.शिवेश शर्मा ने मॉडल की सराहना की। प्रदर्शनी के शुभारंभ संस्थान के दौरान निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी, डॉ. मनीष अरोड़ा, प्रो. गीतिका, प्रो. टी. लहरी, डॉ. नीतीश पुरोहित, प्रो. आरआर तिवारी ने छात्रों को इनोवेशन के महत्व के बारे में बताया।