{"_id":"61005fa08ebc3e58837220ac","slug":"the-bike-rider-was-publicly-thrashed-after-being-hit-bled-allahabad-news-ald31195795","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर लगने पर सरेआम बाइकसवार की पिटाई, किया लहुलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर लगने पर सरेआम बाइकसवार की पिटाई, किया लहुलुहान
विज्ञापन
The bike rider was publicly thrashed after being hit, bled
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सिविल लाइंस में कारसवार युवकों ने मंगलवार को जमकर गुंडई दिखाई। कार में टक्कर लगने पर बाइकसवार नरेंद्र सिंह गौतम को सरेआम जमकर पीटा। लहुलुहान होने के बाद भी वह उसे पीटते रहे। वहां से गुजर रहे कुछ अधिवक्ताओं ने बीचबचाव किया तब उसकी जान बच सकी। जिसकेबाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत की। चौंकाने वाली बात यह कि पुलिस जानकारी से ही इंकार करती रही।
घटना मंगलवार शाम हाईकोर्ट ओवरब्रिज केपास सिविल लाइंस साइड में हुई। शाम छह बजे के करीब यहां से एर्टिगा कार में सवार होकर कुछ लोग ऑटोसेल्स चौराहेकी ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक उनकी कार से टकरा गई। इसे लेकर कार में बैठे सिपाही से बाइकसवार कालिंदीपुरम निवासी नरेंद्र उर्फ ग्यानू की नोकझोंक हो गई। अगले ही पल कारसवार दो युवक नीचे उतरे और बाइकसवार पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। वह उसे बुरी तरह पीटते रहे जिससे वह लहुलुहान हो गया।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे अधिवक्ता विकास सिंह, संजय सिंह, अभिषेक शुक्ला व अरविंद प्रताप सिंह ने देखा तो बीचबचाव किया तब जाकर उसकी जान बच सकी। इसकेबाद अधिवक्ता लहुलुहान हालत में ही नरेंद्र को थाने ले गए जहां उसने लिखित तहरीर दी। भुक्तभोगी रेलवे अफसर का बेटा बताया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह कि पुलिस जानकारी से ही इंकार करती रही। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने कॉल नहीं रिसीव की। जबकि चौकी प्रभारी नगर निगम आशुतोष दीक्षित का कहना था कि वह रात्रिकालीन ड्यूटी पर थे। उन्हें घटना केसंबंध में कोई जानकारी नहीं है।

The bike rider was publicly thrashed after being hit, bled- फोटो : CITY DESK
विज्ञापन