फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The attendant who came to SRN from Banda for treatment was brutally beaten

Prayagraj News: बांदा से इलाज के लिए एसआरएन आए तीमारदार की बेरहमी से पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
The attendant who came to SRN from Banda for treatment was brutally beaten
बांदा से मरीज का इलाज कराने एसआरएन आए तीमारदारों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें दिख रहा है कि अस्पताल में युवक की जमकर पिटाई की जा रही है। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। देर रात खबर लिखे जाने तक कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को एसआरएन वार्ड-12 में रिपोर्ट दिखाने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और तीमारदार के बीच बहसबाजी हो गई। मामला इस कदर बिगड़ा कि इनमें आपस में हाथापाई शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस पहुची। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बांदा के थाना बबेरू ग्राम साथी की रहने वाली कुन्नी देवी अपने बेटे अंकित पटेल, भतीजे रोहित के साथ बहू सुमन का इलाज कराने एसआरएन आईं थीं।
विज्ञापन

रविवार रात घर की सीढ़ियों से गिरने के कारण सुमन के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। देर शाम रोहित वार्ड-12 नंबर में रिपोर्ट और दवा दिखाने के लिए गया। इसी बीच डॉक्टरों से उसकी मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि वार्ड में ही लात घूंसे चलने लगे। लोगों ने बीच बचाव किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। बचाव कर रही कुन्नी देवी को भी चोटें आई हैं। अपने सामने बेटे अंकित व भतीजे रोहित को पिटता देख कुन्नी देवी बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में घुसने को लेकर हंगामा
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त सूचना पर कांस्टेबल राघवेद्र सिंह व हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस की टीम ने पाया कि तीमारदार से हाथापाई हो रही है। पुलिस ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। करीब 12 से 15 अज्ञात डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप है। जांच में पता चला है कि रिपोर्ट दिखाने के लिए कमरेे में घुसने से मना करने पर हंगामा हुआ है। मामले में हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता बोलीं, डॉ. को भगवान मानती थी
पुलिस को दी तहरीर में कुन्नी देवी ने बताया कि बहू के इलाज के लिए एसआरएन आई थी। शाम करीब सात बजे रिपोर्ट और दवा दिखाने के लिए वार्ड नंबर-12 भेजा गया था। तभी चीख-पुकार की आवाज सुनाई पड़ी। मैं और बेटा अंकित भागकर पहुंचे तो देखा कि भतीजे रोहित पटेल को तीन लोग (डॉक्टर) मिलकर बेरहमी से मारपीट रहे थे। बचाने की कोशिश की गई तो गाली- गलौज देते हुए उनकी भी पिटाई करने लगे। आरोप है कि शरीर में गलत जगह पर हाथ लगाते कपड़े तक फाड़ दिए गए। पीड़िता ने कहा कि डॉक्टर को भगवान जानती थी, लेकिन इस घटना से मेरा विश्वास ही उठ गया है।



अस्पताल प्रशासन से नहीं मिला जवाब
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वत्सला मिश्रा और स्वरूप रानी अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना ने कई बार फोन करके संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। फिलहाल ये जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed