फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the accused of rape is wanted in the custody for two months

दो माह से वांछित चल रहा दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में

Sat, 29 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
the accused of rape is wanted in the custody  for two months
मुट्ठीगंज में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी मनीष मिश्रा शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। दिसंबर में केस दर्ज होने के बाद से वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सफारी भी बरामद की है। मुट्ठीगंज थाने में देर रात तक उससे पूछताछ होती रही।
विज्ञापन

मुट्ठीगंज निवासी 20 वर्षीय युवती की तहरीर पर 21 दिसंबर को दुष्कर्म के आरोप में मनीष समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सब्जी का व्यापार करने वाले परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जनवरी में घर लौटते समय मालवीय नगर निवासी मनीष उनकी 20 वर्षीय बेटी को बहाने से कमरे पर ले गया। फिर नशीला पदार्थ मिली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। स
विज्ञापन

ाथ ही अश्लील वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी लेकिन आरोपी फरार हो गया। उधर परिवारवालों ने यह भी आरोप लगाया था कि दो जनवरी को 164 का बयान दर्ज कराने गई बेटी को कोर्ट परिसर में पिस्टल दिखाकर धमकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर शुक्रवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसे तब पकड़ा गया जब वह सफारी गाड़ी से कहीं घूमने निकला था। उसके साथ ही वाहन को भी कब्जे में लेकर थाने लाया गया। जिसके बाबत जांच पड़ताल की जा रही है।

महिला भी हुई है नामजद
पीड़िता की मां की ओर से मामले में महिला की भी संलिप्तिता का आरोप लगाया गया है। तहरीर में अन्नू यादव उर्फ रंजना नाम की इस महिला को आरोपी मनीष का नजदीकी मित्र बताया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तहरीर के आधार पर महिला को भी मामले में नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed