फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The accused caught on CCTV kept playing bloody games in the house for two hours

Prayagraj News: सीसीटीवी में कैद आरोपी घर में दो घंटे तक खेलता रहा खूनी खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The accused caught on CCTV kept playing bloody games in the house for two hours
बचाओ-बचाओ, जल्दी आओ, मुझे और अरुण को जल्दी से अस्पताल ले चलो... यह आखिरी शब्द मीना के थे, जो किरायेदार से खुद और पति की जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी, हालांकि अस्पताल ले जाने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी घर में दो बार आया और दो घंटे तक खूनी खेल खेलता रहा।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर डीसीपी यमुनानगर, एसीपी करछना और नैनी पुलिस के साथ फाॅरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान घर के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की हरकत कैद हो गई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी इलेक्ट्रीशियन बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए अरुण के घर में आया था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी पहली बार सोमवार सुबह 11:48 बजे घर में प्रवेश किया। थोड़ी देर बाद चला गया। वह करीब 1:30 बजे दोबारा आया और 3:30 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वारदात के कुछ ही घंटे बाद ही पुलिस ने त्रिवेणी नगर मोहल्ले में रहने वाले एक इलेक्ट्रीशियन के साथ दो अन्य युवकों को थाने ले गई है। पूछताछ के लिए पकड़े गए युवक बिजली मिस्त्री हैं।


000

वीआईपी काॅलोनी के आस-पास नशेड़ियों का अड्डा
नैनी। काॅलोनी के आस-पास के क्षेत्र में शाम होते ही नशेड़ियों को जमावड़ा लग जाता है। घटनास्थल के 300 मीटर दूर एक सरकारी स्कूल के पीछे स्थित तालाब के पास नशेड़ी युवाओं को जमघट लगना आम है। शाम होते हुए दर्जनों नशेड़ी युवक खड़े मिल जाते है। काॅलोनी से काजीपुर और मुक्ता बिहार जाने वाले मार्ग पर भी शाम को नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। संवाद


सामने एक मकान में चल रहा है निर्माण कार्य
नैनी। दंपती के घर से सटे एक मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं मोहल्ले में रहने वाले लोग काफी संयमित हैं। पड़ोसियों से अक्सर सुबह-शाम वॉक पर ही मुलाकात होती है। कंस्ट्रक्शन वाले मकान में काम करने वाले मजदूरों से भी पुलिस ने पूछताछ की। वारदात में मजदूर की भूमिका होने की भी जांच की जा रही है संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed