{"_id":"5c0fcc46bdec2241903d8e01","slug":"tet-upper-primary-and-btc-2015-semester-results-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPTET Result 2018: यूपी टीईटी उच्च प्राथमिक का परिणाम जारी, 33 फीसदी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPTET Result 2018: यूपी टीईटी उच्च प्राथमिक का परिणाम जारी, 33 फीसदी पास
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Tue, 11 Dec 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उच्च प्राथमिक (यूपी टीईटी) का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा में पंजीकृत कुल 612930 परीक्षार्थियों में से कुल 569515 शामिल हुए। परीक्षा में कुल 188646 परीक्षार्थी (33.12 फीसदी) पास हुए हैं।
विज्ञापन
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परिणाम 12 दिसंबर को दोपहर बाद वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर देखने के साथ उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी टीईटी उच्च प्राथमिक परीक्षा 18 नवंबर को प्रदेश के 1051 केंद्रों पर हुई थी। उत्तर माला 22 नवंबर को जारी की गई। इसके बाद सचिव की ओर से परीक्षार्थियों की आपत्ति सुनने के बाद तीन प्रश्नों के उत्तर में बदलाव किया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि प्राइमरी स्तर की परीक्षा के नतीजे पहले ही जारी हो गए हैं। 69000 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती की जल्दी के कारण प्राथमिक स्तर की टीईटी का परिणाम 4 दिसंबर की देररात घोषित कर दिया गया।