फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Terrorist module: ATS released Shahrukh too after intense interrogation, no terrorist connection found

आतंकी माड्यूल : एटीएस ने कड़ी पूछताछ के बाद शाहरुख को भी छोड़ा, नहीं मिला आतंकी कनेक्शन

Sun, 19 Sep 2021 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Sep 2021 08:37 PM IST
सार

मुट्ठीगंज निवासी शाहरुख 14 सितंबर को डांडी स्थित पोल्ट्री फार्म से विस्फोटक बरामद होने के बाद से ही गायब था। एटीएस की टीम ने उसके नंबर पर संपर्क किया तो उसने कौशाम्बी में होने की बात बताई। लेकिन कुछ देर बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। एक दिन पहले उसने फेसबुक पर वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया।

विज्ञापन
Terrorist module: ATS released Shahrukh too after intense interrogation, no terrorist connection found
Prayagraj News : शाहरुख। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

आतंकी मॉड्यूल मामले में एक दिन पहले खुद को पुलिस के हवाले करने वाले शाहरुख अदर खान से घंटों पूछताछ चली। एटीएस अफसर उससे हुमैद व जीशान के बारे में पूछताछ करते रहे। पोल्ट्री फार्म में विस्फोटक रखने के दौरान क्या-क्या हुआ, इसकी भी जानकारी ली। कड़ी पूछताछ के बाद भी फिलहाल मामले से उसका कोई लिंक सामने नहीं आने पर उसे छोड़ दिया गया। हालांकि उसे क्लीन चिट दे दी गई है, इस बारे में अभी एटीएस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन


शाहरुख ने एक दिन पहले खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। 14 सितंबर को पोल्ट्री फार्म से विस्फोटक बरामद होने के बाद से ही वह गायब चल रहा था। पुलिस को खुद को सौंपने से एक दिन पहले ही उसने फेसबुक पर वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया था। कोतवाली से हिरासत में लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। शाम तक पूछताछ के बाद उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। देर रात फिर एटीएस उसे लेकर पुलिस लाइन पहुंची।

विज्ञापन

इसके बाद उससे घंटों पूछताछ की जाती रही। उससे जीशान व हुमैद के बारे में पूछताछ की। पूछा कि हुमैद व जीशान से उसकी मुलाकात कैसे हुई। वह उनसे कितनी बार मिला और क्या कभी उनके साथ शहर से बाहर गया। पोल्ट्री फार्म में विस्फोटक रखने के दौरान जीशान व उसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में नजर आया युवक कौन था, इस बारे में भी सवाल पूछे गए। रात भर चली पूछताछ के बाद सुबह एक बार फिर उससे पूछताछ शुरू हुई। इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने भी उससे पूछताछ की। इसके बाद दोपहर में उसे छोड़ दिया गया।

विस्फोटक मिलने के बाद गया था जीशान के घर
सूत्रों का कहना है कि शाहरुख से एटीएस की टीम में शामिल अफसरों ने उसके लापता होने का भी कारण पूछा। इस पर उसका कहना था कि  पोल्ट्री फार्म से बम बरामद होने की खबर मिलने के बाद वह बहुत ज्यादा डर गया था। घटना के बाद वह जीशान के घर भी गया था लेकिन वहां उसके पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसे अपना मोबाइल बंद कर लिया और फिर इधर-उधर घूमता रहा।

विज्ञापन

मोबाइल लिया कब्जे में
एटीएस ने शाहरुख को भले ही छोड़ दिया हो लेकिन फिलहाल उसे क्लीन चिट दिए जाने को लेकर अफसरों की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। उधर पूछताछ करने वाली एटीएस की टीम ने शाहरुख का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। सूत्रो का कहना है कि उसके मोबाइल को एटीएस जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजेगी। इसके साथ ही उसकी कॉल डिटेल रिपोर्ट व व्हाट्सएप चैट भी खंगाली जाएगी।

भाई ने बताया, रात में ही आ गया था घर
उधर शाहरुख के परिवारवालों का कहना है कि उसे एटीएस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था और वह रात में ही घर आ गया था। भाई शाहिद का कहना है कि एटीएस ने शाहरुख से क्या पूछा, इस बाबत उसे कोई जानकारी नहीं है। रात में घर आने के बाद उसने खाना खाया और फिर सोने चला गया। शाहिद ने बताया कि शाहरुख रात मेें ही घर आ गया था।

दिल्ली तलब किए जाने की भी रही चर्चा
उधर इस बात की भी चर्चा रही कि एटीएस ने भले ही उसे छोड़ दिया हो, लेकिन शाहरुख को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी तलब किया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। उधर पुलिस अफसर मामले में कोई भी जानकारी होने से इंकार करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed