फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Terror of monkeys... two injured in attack

Prayagraj News: बंदरों का आतंक... हमले में दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys... two injured in attack
क्षेत्र में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ग्रामीण और बेजुबान जानवर बंदर के शिकार हो रहे हैं। बुधवार को फिर बंदरों के झुंड ने दो लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। बीते हफ्ते भर में बंदरों ने 10 से ज्यादा लोगों पर हमला किया है। बावजूद इसके वन विभाग और ब्लॉक प्रशासन समाधान निकालने के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। शृंग्वेरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गढ़वा, मिर्जहांपुर, पटना उपरहार, पियरी आदि इलाके में बंदरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को मिर्जहांपुर निवासी सोनू काम के सिलसिले में विभांडक ऋषि आश्रम जाने के लिए गांव से बाहर निकले। इसी दौरान बंदर ने उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। पटना उपरहार के गोरेलाल सुबह अपने घर के बाहर काम कर रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। हमले में वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अब मवेशी भी सुरक्षित नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में आक्रामक बंदरों ने दर्जन भर से अधिक गोवंश को घायल किया है। इसमें एक बछड़े की मौत भी हो चुकी है। पटना उपरहार निवासी एडवोकेट संतोष मिश्र ने बताया कि वन विभाग के रेंजर से शिकायत की गई तो उन्होंने बीडीओ शृंग्वेरपुर की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed