फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   temperature today : mercury again crossed 46 degrees, fire rained from the sky

temperature today :  पारा फिर पहुंचा 46 डिग्री के पार, आसमान से बरसी आग

Sat, 21 May 2022 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 May 2022 12:24 AM IST
सार

भीषण गर्मी ने लोगों को एक बार फिर से बेहाल कर दिया। बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को बादलों ने सिर्फ धोखा दिया। दो दिन हल्के बादल धमाचौकड़ी मचाने के बाद उड़ गए। अब तेज धूप तपिश बढ़ा रही है। शुक्रवार को पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में घरों से निकले लोग तपिश से परेशान रहे। 

विज्ञापन
temperature today : mercury again crossed 46 degrees, fire rained from the sky
Prayagraj News : तापमान बढ़ने के कारण दिन भर बाहर निकलना रहा मुश्किल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले में पिछले कई दिनों से 45 डिग्री के आसपास मंडरा रहा पारा शुक्रवार को एक बार फिर 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालत यह रही कि दिन में प्रचंड धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सूरज के कड़े तेवर से आसमान से जैसे आग बरस रही थी। कड़क धूप और लू से परेशान लोग बचाव को ठौर खोजते रहे। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फिर मौसम बदलने का कारण बन सकती है। बादलों की आवाजाही रहेगी, आंधी और बारिश के भी आसार हैं। 

विज्ञापन



भीषण गर्मी ने लोगों को एक बार फिर से बेहाल कर दिया। बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को बादलों ने सिर्फ धोखा दिया। दो दिन हल्के बादल धमाचौकड़ी मचाने के बाद उड़ गए। अब तेज धूप तपिश बढ़ा रही है। शुक्रवार को पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में घरों से निकले लोग तपिश से परेशान रहे। 

विज्ञापन

temperature today : mercury again crossed 46 degrees, fire rained from the sky
Prayagraj News : तेज धूप और गर्मी के चलते कुछ इस तरह बाहर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।

तापमान में उतार चढ़ाव के चलते हो सकती है बारिश

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमन 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी बेहद कम और हवा की रफ्तार सुस्त रही। इस कारण उमस भी हावी रही। देर रात हवा की रफ्तार तेज हुई तो मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों की आवाजाही भी दिखी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज गर्मी और रात-दिन में तापमान का अंतर बारिश का कारण बन सकता है। 


मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि गंगा -यमुना का तटीय इलाका होने के कारण प्रयागराज में निम्नवायु भार नहीं बन पा रहा है। यही कारण है कि बादलों की आवाजाही के बाद भी यहां पर बारिश नहीं हो पा रही है। फिलहाल शनिवार या रविवार तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव हवाओं के रुख पर निर्भर करेगा। वैसे भी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर साबित हो रहा है। हालांकि उसके बाद एक बार फिर गर्मी प्रचंड रूप लेगी और लोगों की परेशानी का कारण बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed