फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teacha to teach people of Phulpur on Rajasthan side too

राजस्थान की तरफ फूलपुर के लोग भी सिखाएं सबक

Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teacha to teach people of Phulpur on Rajasthan side too
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
फूलपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर शहर पहुंचे। वह भाजपा पर तो हमलावर रहे, लेकिन समाजवादी पार्टी को लेकर चुप्पी साधे रहे। उन्हाेंने भविष्य में विपक्षी एकता की संभावना को भी जिंदा रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य की सरकार को गुमराह करने झूठों वादों वाली सरकार बताया। जनसभा में उन्होंने लोगों से राजस्थान की तरह यहां भी भाजपा को सबक सिखाने की अपील की।
विज्ञापन


राजबब्बर ने प्रेसवार्ता में कहा कि इलाहाबाद शिक्षा और राजनीति का केंद्र रहा है। यहां के लोगों ने जिस पर हाथ रखा दिया, उसने देश का नेतृत्व किया  है। लेकिन अब वह परंपरा धूमिल हो गई है। युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है तो वे आंदोलनरत हैं। प्रधानमंत्री ने कई वादे किए थे, लेकिन हर मोर्चे पर सरकार फेल रही। महंगाई बढ़ रही है, लोग परेशान हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बैंक तथा अन्य विभागों के घोटालों का हवाला देते हुए भाजपा सरकार पर हमले बोले। इसी क्र्रम में सलोरी में हुई जनसभा में उन्होंने प्रयाग की पुरानी परंपरा वापस लाने के नाम पर वोट मांगे। इसी दौरान सपा के जनेश्वर बनकटा ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राजबब्बर ने जार्जटाउन तथा लालगोपालगंज में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने सभा की अध्यक्षता की। सभा को पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, अनिल द्विवेदी, शेखर बहुगुणा, मुकुंद तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, दिग्विजय सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन की कांग्रेस से नजदीकी बढ़ने के सवाल पर राजबब्बर ने चुप्पी साध ली। ‘अमिताभ बच्चन राहुल गांधी को फॉलो कर रहे हैं’ के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने सिर्फ इतना कहा कि वह यहां से एक बार सांसद रहे हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना। राजबब्बर ने श्रीदेवी के निधन पर शोक प्रकट किया। कहा कि कला के क्षेत्र में उनकी भरपाई मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन साैंपकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मुद्दा सदन में उठाने की मांग की। नीरज प्रताप सिंह की अगुवाई पहुंचे छात्राें ने कुलपति के व्यवहार, विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में धांधली, वित्तीय अनियमितता समेत कई आरोप लगाए। राजबब्बर ने भी उनका मुद्दा सदन में उठाने का आश्वासन दिया। इन मुद्दों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में भाजपा को हराने की शपथ भी ली।


पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री सोमवार से जिले में होंगे। प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि वह यहां तीन दिन रुककर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed