{"_id":"636d1caa0e4c10566c21ed37","slug":"supreme-court-called-on-deputation-afzal-abbasi-the-unregistered-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad High Court : प्रतिनियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट बुलाए गए हाईकोर्ट के उननिबंधक अफजल अब्बासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad High Court : प्रतिनियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट बुलाए गए हाईकोर्ट के उननिबंधक अफजल अब्बासी
Thu, 10 Nov 2022 09:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:15 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के निजी सचिव रहे अब्बासी के अनुभवों को देखते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट बुलाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पीएस ब्रदरहुड ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Deputation
- फोटो : social media
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में उपनिबंधक सह निजी सचिव पद पर कार्यरत अफजल हुसैन अब्बासी सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त निबंधक होंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त निबंधक पद पर अनुभवी अधिकारी की प्रतिनियुक्ति पर तैनाती किए जाने की सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
इस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अब्बासी को उनकी सेवाओं को देखते हुए लोकहित में सुप्रीम कोर्ट में एक वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर बुलाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निबंधक प्रशासन राकेश कुमार ने महानिबंधक इलाहाबाद हाईकोर्ट को इस आशय का अनुरोध किया, जिस पर हाईकोर्ट प्रशासन ने सहमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के निजी सचिव रहे अब्बासी के अनुभवों को देखते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट बुलाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पीएस ब्रदरहुड ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन