{"_id":"65912f5dac41af89ad02da49","slug":"sun-remained-ineffective-in-front-of-cold-winds-new-year-will-begin-amid-chill-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Temperature : सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही धूप, ठठुरन के बीच होगा नए साल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Temperature : सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही धूप, ठठुरन के बीच होगा नए साल का आगाज
Sun, 31 Dec 2023 02:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:37 PM IST
सार
धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है, लेकिन सुबह का तापमान काफी कम रहा। इससे लोग अलाव के पास खड़े दिखे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास भी अलाव ही लोगों का सहारा है।
विज्ञापन
कई दिनों के बाद अच्छी धूप खिलने के बाद खुसरो बाग में जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संगमनगरी में नए साल का आगाज ठिठुरन और गलन के बीच होगा। रविवार को भी सुबह से ही धूप निकली लेकिन शीतल लहरी और ठंडी हवाओं के चलते धूप का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है, लेकिन सुबह का तापमान काफी कम रहा। इससे लोग अलाव के पास खड़े दिखे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास भी अलाव ही लोगों का सहारा है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह धूप तो खिली, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से बेअसर रही।दिन का तापमान शनिवार के मुकाबले थोड़ा जरूर बढ़ा। प्रयागराज में दिन का तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 10.4 रिकॉर्ड किया गया। बाजारों में सुबह थोड़ी रौनक दिखी। हालांकि, दोपहर बाद सर्द हवाओं ने शहर को अपनी गिरफ्त में जकड़ लिया। रात होते-होते लोग सर्दी से बचाव के लिए हर जतन करते नजर आए।
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार शहर में शनिवार को 331 स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। शहर के अंदर एलनगंज, आनंद नगर, रामबाग काफी हाउस, कीडगंज रामजानकी मंदिर, अलोपीबाग शंकराचार्य आश्रम परिसर, दारागंज निराला रोड, टैगोर टाउन समेत अन्य इलाके शामिल रहे।
विज्ञापन