{"_id":"65ece281eea1f76bb50d6284","slug":"student-injured-in-suspicious-condition-during-sports-competition-in-tripleit-allahabad-news-c-3-1-ald1022-335119-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रिपलआईटी में खेल स्पर्धा के दौरान संदिग्ध हाल में छात्र जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रिपलआईटी में खेल स्पर्धा के दौरान संदिग्ध हाल में छात्र जख्मी
विज्ञापन
एयरपोर्ट क्षेत्र के झलवा स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में शनिवार को संदिग्ध हाल में एक छात्र जख्मी हो गया। 20 वर्षीय यह छात्र जबलपुर ट्रिपलआईटी में पढ़ता है और ट्रिपलआईटी झलवा में चल रही खेल स्पर्धा में भाग लेने आया है। उसे गोली लगने की भी चर्चा रही लेकिन देर रात तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। फिलहाल उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल छात्र का नाम अनिकेत जाट (20) है। वह जयपुर, राजस्थान का रहने वाला है। वर्तमान में जबलपुर ट्रिपल आईटी में पढ़ाई कर रहा है। पिछले दिनों ही वह ट्रिपलआईटी झलवा में आयोजित अंतर कॉलेज खेल स्पर्धा में भाग लेने के लिए आया है। शनिवार दोपहर वडोदरा और सूरत ट्रिपलआईटी की टीमों के बीच वॉलीबॉल मैच चल रहा था। इस मैच को देखने के लिए अनिकेत भी वहां पहुंचा। मैच चल ही रहा था कि अचानक वह संदिग्ध हाल में जख्मी हो गया। उसकी जांघ में गहरा जख्म हुआ और वह लहूलुहान होकर चीखने लगा।
उसे आननफानन निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात 8:00 बजे के करीब सूचना मिली तो एयरपोर्ट थाना की पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वह खुद भी नहीं बता पा रहा है कि कैसे जख्मी हुआ। चोट किस चीज से लगी, यह स्पष्ट नहीं है। उसने किसी से रंजिश या तात्कालिक लड़ाई-झगड़े की बात से भी इनकार किया है। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि विस्तृत मेडिकल जांच के बाद ही पता चल सकेगा की छात्र को चोट कैसे लगी।