{"_id":"680fd0c9d8391ad5da07b887","slug":"street-vendors-furious-over-displacement-without-facilities-in-vending-zone-naini-news-c-407-1-sald1007-1865-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: वेंडिंग जोन में सुविधाओं के बिना विस्थापन पर भड़के फुटपाथी दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: वेंडिंग जोन में सुविधाओं के बिना विस्थापन पर भड़के फुटपाथी दुकानदार
Tue, 29 Apr 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज। नगर पंचायत द्वारा फुटपाथी दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को दुकानदारों ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि बिना बिजली, पानी और टीन शेड जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए उन्हें वेंडिंग जोन में विस्थापित किया जा रहा है। नाराज दुकानदारों ने नगर पंचायत और व्यापार मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना हटाए जाने का विरोध किया।
नगर पंचायत ने मुख्य बाजार प्रतापगढ़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क की पटरी से तीन मीटर दूर दुकानें लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सोमवार को पुलिस बल और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सड़क किनारें लगी दुकानों की निशानदेही की गई।
इस दौरान फुटपाथी दुकानदारों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दोपहर करीब एक बजे नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर प्रशासन उन्हें बिना कोई ठोस व्यवस्था के जबरन वेंडिंग जोन में भेजने का प्रयास कर रही है। वेंडिंग जोन में न तो बिजली की व्यवस्था है, न पानी की सुविधा, और न ही दुकानों के लिए टीन शेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ऐसे में वहां जाकर व्यवसाय करना संभव नहीं है। उनका कहना था कि फुटपाथ पर दुकान लगाकर ही वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यदि उन्हें बिना तैयारी के विस्थापित किया गया तो उनका जीवन संकट में पड़ जाएगा। प्रदर्शन के दौरान हमारा रोजगार बचाओ, दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं चलेगा जैसे नारे लगते रहे। बाद में ईओ कार्यालय में नगर पंचायत अधिकारी, व्यापार मंडल और फुटपाथी दुकानदारों के बीच बैठक हुई। ईओ के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। माना जा रहा है कि मंगलवार से दुकानदार वेंडिंग जोन में दुकान लगाने लगेंगे।
नगर पंचायत ने दुकानदारों की तैयार की सूची
प्रदर्शन के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने थोक सब्जी विक्रेता, फुटकर विक्रता, ठेला खोंमचा वाले दुकानदारों की सूची तैयार किया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों की सूची तैयार कर ली गई है, व्यापारियों को स्थान उपलब्ध कराने के साथ सुनाएं दी जाएगी।
- सड़क पटरी सार्वजनिक मार्ग है। दुकान लगाने से यातायात बाधित होता है। हमारा उद्देश्य केवल प्रशासन को जानकारी देना है। दुकानदारों को वेंडिंग जोन में व्यवस्थित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।-राजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, लालगोपालगंज
- दुकानदारों को पहले ही समझाया गया है। वेंडिंग जोन में एक माह के भीतर आवश्यक सुविधाएं टीन शेड, बिजली और पानी जो भी आवश्यक होगा उपलब्ध कराया जाएगा। तब तक दुकानदारों से सहयोग की अपील की गई है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।- पद्मजा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत लालगोपालगंज