{"_id":"5a8c82d64f1c1b5e028b661e","slug":"stirred-by-surprise-inspection-of-examination-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की मंगलवार को सुबह की पाली में हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान मुख्यालय के अफसरों की तीन टीमों ने जिले के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अफसरों के औचक निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मच गया। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर कोई भी नकलची अफसरों के हत्थे नहीं चढ़ा।
अपर सचिव डॉ. प्रदीप कुमार एवं उप सचिव सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने नैनी के बाल विकास इंटर कॉलेज एवं मॉर्डन इंटर कॉलेज तथा बगबना के शीतलादीन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसी तरह उप सचिव माया राम एवं संदीप चौधरी ने शंकरगढ़ में राजरानी इंटर कॉलेज, बाघला में मां शांतिदेवी इंटर कॉलेज एवं लालापुर में हरिशंकर पांडेय इंटर कॉलेज केंद्र का दौरा किया, जबकि उप सचिव प्रकाश सिंह एवं शमीम खानम ने करेली के आरबीएम इंटर कॉलेज, इम्पैक्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं झलवा के गुरु माधव इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
परीक्षा के बीच में अफसरों के इन केंद्रों पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अफसरों ने पहले केंद्र व्यवस्थापकों के कमरों में टीवी स्क्रीन पर परीक्षा केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद हर कक्ष में जाकर जांच की। सीसीटीवी कैमरों की दहशत के कारण किसी भी केंद्र पर अफसरों को कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि अब परीक्षा केंद्रों का नियमित औचक निरीक्षण किया जाएगा।