फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   STF reached Delhi to arrest Vice Chancellor RB Lal from Shuats, many cases including conversion are registered

प्रयागराज : शुआट्स के कुलपति आरबी लाल को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची एसटीएफ, धर्मांतरण सहित कई मामले हैं दर्ज

Fri, 06 Oct 2023 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 12:30 PM IST
सार

कुछ दिन पहले भी एसटीएफ उसे गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया था। इसके बाद एसटीएफ वापस लौट आई थी। शुक्रवार को फिर एसटीएफ की टीम अपोलो अस्पताल पहुंच गई है।

विज्ञापन
STF reached Delhi to arrest Vice Chancellor RB Lal from Shuats, many cases including conversion are registered
आरबी लाल, कुलपति शुआटस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरबी लाल को गिरफ्तार करने के लिए प्रयागराज की एसटीएफ टीम दिल्ली पहुंच गई है। डॉ. आरबी लाल अपोला अस्पताल में भर्ती है। कुछ दिन पहले भी एसटीएफ उसे गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया था। इसके बाद एसटीएफ वापस लौट आई थी। शुक्रवार को फिर एसटीएफ की टीम अपोलो अस्पताल पहुंच गई है। माना जा रहा है कि उसे कुछ देर में गिरफ्तार किया जा सकता है। 

विज्ञापन


मनी लॉड्रिंग,धर्म परिवर्तन सहित कई गंभीर मामले में आरोपी शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरबी लाल  अपोलो अस्पताल में भर्ती है। कुछ दिनों पहले तबियत खराब होने पर उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन

कुलपति के भाई विनोद बी लाल को किया जा चुका है गिरफ्तार

शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल को जिस मामले में जेल भेजा गया, उसमें उसे व उसके भाई कुलपति आरबी लाल को आपराधिक साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। दोनों पर हत्या के प्रयास की साजिश रचने का आरोप है। इस घटना में बाइकसवार हमलावर कौन थे, फिलहाल इसका पता विनेाद बी लाल से पूछताछ में भी नहीं चल सका है। पुलिस कुलपति की तलाश में एसओजी भी जुटी है।

नैनी पुलिस ने सिविल लाइंस निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह की हत्या के प्रयास के मामले में विनोद बी लाल को गिरफ्तार किया था। सर्वेंद्र का आरोप है कि स्कूटी से रात 10 बजे नैनी जाते वक्त पुराने यमुना पुल पर दो बाइक से आए चार लोगों ने तमंचा दिखाकर आरबी लाल व विनोद बी लाल पर फतेहपुर में दर्ज कराया गया मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही चलती बाइक से धक्का देकर गंभीर रूप से चोटिल कर दिया। मामला पहले प्राणघातक चोट पहुंचाने, मारपीट व धमकी की धाराओं में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed