फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   STF arrested a criminal with a bounty of 50 thousand rupees

Prayagraj News: 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
STF arrested a criminal with a bounty of 50 thousand rupees
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी
कौशाम्बी के कोखराज थाने के वांछित 50 हजार के इनामी धवल पटेल को एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को अल्लापुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथियों के संग मिलकर व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लूटने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक जय प्रकाश राय की टीम को सूचना मिली कि अभियुक्त धवल प्रयागराज में छिपकर रह रहा है। इस पर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलजार सिंह व टीम ने धवल को अल्लापुर के बीएचएस से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से गुजरात के पाटन का रहने वाला है। पिछले दो वर्षों से प्रयागराज में किराये पर परिवार के साथ रह रहा है। 15 मई को गुजरात निवासी भावेश कुमार बारोट प्रयागराज से रुपयों से भरा बैग लेकर बस से गुजरात जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर उसने अपने साथियों निर्मल व प्रवीण को उनके पीछे लगा दिया। जैसे ही बस कौशाम्बी के कोखराज में जायसवाल ढाबे के पास रुकी तो उक्त लोगों ने भावेश कुमार से बैग छिनने का प्रयास किया लेकिन रुपयों से भरा बैग जमीन पर गिर गया।

स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। बैग छीनने की साजिश धवल की थी। वारदात के बाद पुलिस ने निर्मल और प्रवीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि धवल फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed