फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stay on the arrest of three individuals, including a bishop, in a gang-rape case extended.

Prayagraj News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में बिशप समेत तीन की गिरफ्तारी पर लगी रोक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Stay on the arrest of three individuals, including a bishop, in a gang-rape case extended.
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिस एडगर दान, उनके बेटे एलन दान और संस्था के सचिव राकेश चत्री के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक चार हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट, न्यायमूर्ति लक्ष्मीकांत शुक्ला की खंडपीठ ने मॉरिस एडगर दान व अन्य की याचिका पर दिया है।
मामला प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र का है। एक प्रसिद्ध स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य की तहरीर पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पीड़िता का आरोप है कि तलाकशुदा महिला होने के कारण उसका नाजायज फायदा उठाते हुए आरोपी अपने ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी करते थे। शिकायत पर नौकरी से निकालने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने एफआईआर को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। इससे पहले चार जून को बहस के दौरान पक्षकारों में समझौता होने की संभावना जताई गई थी। इस आधार पर कोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी, जिसे अब कोर्ट ने चार हफ्ते के लिए और बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed