फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Statement of former MP Ateeq Ahmed lodged inside Gujarat jail

गुजरात जेल के भीतर दर्ज किया गया पूर्व सांसद अतीक अहमद का बयान

Mon, 28 Sep 2020 11:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Sep 2020 11:04 AM IST
सार

इन चर्चित मुकदमों में भी दर्ज किया गया बयान
  1. अल्कमा सुरजीत हत्याकांड
  2. जितेंद्र पटेल हत्याकांड
  3. देवरिया जेल कांड(जैद खलिद अपहरण)
  4. राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को धमकी
  5. डरा धमकाकर जमीन कब्जे की साजिश में शामिल होना
  6. 15 लाख की रंगदारी व धोखाधड़ी कर जमीन बेचना
  7. हत्या के गवाह को धमकाना
  8. रंगदारी मांगना व मुकदमे में सुलह के लिए धमकाना

विज्ञापन
Statement of former MP Ateeq Ahmed lodged inside Gujarat jail
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद के खिलाफ कई सालों से लंबित 13 मुकदमों में आखिरकार रविवार को कार्रवाई आगे बढ़ी। न्यायालय की अनुमति के बाद गुजरात पहुंची जिला पुलिस की टीम ने सभी 13 मामलों में बाहुबली से पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया। गुजरात गई टीम सोमवार को वापस आएगी। 
विज्ञापन


अतीक अहमद के खिलाफ मौजूदा समय मेें कुल 14 मुकदमे लंबित हैं। इनमें से सभी में उसका बयान तक नहीं दर्ज किया जा सका था। इस संबंध में पिछले दिनों दी गई अर्जी के आधार पर कोर्ट ने पुलिस को गुजरात जाकर जेल में बंद अतीक का बयान दर्ज करने की अनुमति दी। जिसके तहत रविवार को इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम गुजरात के अहमदाबाद जेल पहुंची। सुबह 11 बजे के करीब अहमदबाद पहुंचने के कुछ घंटे बाद टीम जेल पहुंची।
विज्ञापन


वहां कागजी कार्रवाई के बाद दोपहर बाद पुलिस ने जेल के भीतर उससे पूछताछ शुरू की। तीन घंटे तक चली पूछताछ में सभी 13 मुकदमों के बाबत उससे पूछताछ की गई और उसका बयान दर्ज किया गया। इसके बाद टीम जेल से वापस लौट गई। सूत्रों के मुताबिक, सात सदस्यीय टीम सोमवार को वापस शहर पहुंचेगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद अब मुकदमों में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेखौफ होकर जवाब देता रहा बाहुबली

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ करने पहुंची टीम के सवालों का जवाब अतीक बेखौफ होकर देता रहा। उसने एक-एक मुकदमों के  बाबत पूछे गए बिंदुओं पर टीम को विस्तार से जानकारी दी। तीन घंटे तक चली पूछताछ में कभी भी उसके माथे पर शिकन तक नहीं आई। 

2015 से लंबित थे मामले, पुलिस पर भी सवाल

जिन मुकदमों में रविवार को अहमदाबाद जेल में बंद अतीक का बयान दर्ज किया गया, उनमें पांच साल पहले तक के मामले शामिल हैं। मरियाडीह डबल मर्ड र की वारदात 2015 में हुई। हालांकि पुलिस अब तक उसका बयान नहीं दर्ज कर सकी थी। इसी तरह 2016, 2017 व 2019 के एक-एक मुकदमे भी इनमें शामिल हैं। 2018 के दो  व इसी साल दर्ज हुए दो मुकदमों मेें भी विवेचना अतीक का बयान न हो पाने की वजह से लंबित थी। पुलिस पर सवाल इसलिए है क्योंकि अतीक फरवरी 2017 में जेल जाने के बाद जून 2019 तक करीब 16 महीने तक यूपी में ही रहा। यही नहीं इसमें से दो महीने तो वह नैनी जेल में ही निरुद्ध रहा। इसके बावजूद पुलिस न ही उसका बयान दर्ज कर सकी और न ही उपरोक्त मुकदमों में उसका रिमांड बनवा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed