{"_id":"5ff766308ebc3e31e0791a61","slug":"state-university-10-forms-to-be-filled-for-annual-semester-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"State University : वार्षिक-सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 10 से भरे जाएंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
State University : वार्षिक-सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 10 से भरे जाएंगे फॉर्म
Fri, 08 Jan 2021 01:21 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर एवं विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए लॉगिन खोलने एवं परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने होंगे और इसकी हार्डकॉपी बाद में कॉलेज के माध्यम से राज्य विश्वविद्यालय में जमा की जाएगी। वहीं, भूतपूर्व, व्यक्तिगत एवं बैंक पेपर के परीक्षार्थी स्वयं परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरकर शुल्क जमा कर सकते हैं।
वार्षिक परीक्षा-2020-21 के सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व एवं बैक पेपर के परीक्षार्थियों को 10 से 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना है। शुल्क चालान जेनरेट करने के लिए 12 से 27 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है, जबकि शुल्क चालान जेनरेट कर परीक्षा एवं अन्य शुल्म बैंक में जमा करने के लिए 14 से 29 जनवरी तक का समय दिया गया है। वहीं, विषम सेमेस्टर सत्र 2020-21 के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व एवं बैक पेपर के परीक्षार्थियों को 10 से 22 जनवरी तक आवेदन करना होगा।
12 से 24 जनवरी तक शुल्क चालान जेनरेट किए जा सकेंगे और 14 से 26 जनवरी तक शुल्क चालान जेनरेट कर परीक्षा एवं अन्य शुल्क बैंक में जमा करना होगा। राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार विषम सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं के फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला जा रहा है। सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सूचना दी गई है कि परीक्षा फॉर्म पूर्ण करते हुए सभी प्रविष्टियों (पाठ्यक्रम के विषय/प्रश्रपत्र) का भलीभांति परीक्षण कर ऑनलाइन सब्मिट करें। अन्यथा की स्थिति में विषय परिवर्तन नहीं किया जाएगा।