फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State in-charge of Congress said: The doors of India alliance are not closed for BSP

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बोले: इंडिया के दरवाजे बसपा के लिए नहीं हुए बंद, सपा संग सीट बंटवारे पर होगा समझौता

Sun, 18 Feb 2024 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 07:03 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव ने जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के इंडिया गठबंधन से बाहर निकलने को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही विश्वास जताया कि इस महीने के अंत में यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी गुजरेगी।

विज्ञापन
State in-charge of Congress said: The doors of India alliance are not closed for BSP
अविनाश पांडेय, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि बसपा के लिए इंडिया गठबंधन के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। यह मायावती को तय करना है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के खिलाफ एकजुट दलों के साथ आना चाहती हैं कि नहीं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने आए अविनाश पांडेय ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहीं।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने मायावती ने पहले ही घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी अकेले दम पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी, लेकिन इंडिया गठबंधन चाहता है कि वह गठबंधन में शामिल होकर चुनाव में उतरें। कहा कि कांग्रेस पूरे दिल से समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रही है। पूरा विश्वास है कि यूपी में लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे पर समझौता हो जाएगा। जो कुछ मतभेद हैं उसे शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


महासचिव ने कहा कि यूपी के कुछ छोटे दलों से भी गठबंधन में शामिल होने के लिए बातचीत किया जा रहा है। इसमें से कुछ बिना शर्त शामिल हो रहे हैं और कुछ को कुछ उम्मीदें हैं और इसलिए थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन इस महीने के अंत तक सब कुछ सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत चौधरी का कदम दुर्भाग्यपूर्ण

कांग्रेस महासचिव ने जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के इंडिया गठबंधन से बाहर निकलने को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही विश्वास जताया कि इस महीने के अंत में यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी गुजरेगी, जिससे विपक्षी गुट एकजुट हो जाएगा। वहां से लोगों का समर्थन मिल रहा है। 


रालोद के बाहर निकलने के बाद सीटों का निर्धारण नए सिरे से करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अब तक हमने जो भी चर्चा की है, निश्चित रूप से अब पूरी चीज को फिर से व्यवस्थित करने के लिए कुछ बदलाव होंगे और इसीलिए इसमें कुछ समय लग रहा है, लेकिन बहुत जल्द हम संयुक्त रूप से उम्मीदवारों की सूची लेकर आएंगे।

सोनिया गांधी पार्टी की स्तंभ

अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की मजबूत स्तंभ हैं। जैसा कि आपने उनका पत्र पढ़ा होगा, जिसमें उन्होंने बहुत स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि यूपी, रायबरेली और अमेठी उनसे अलग नहीं है। वह परिवार के मुखिया के रूप में समर्थन करना जारी रखेंगी। वह लोगों को उसी तरह का मार्गदर्शन देंगी। उन्हें लगता है कि रायबरेली उनका घर है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं कि गांधी परिवार का कोई सदस्य अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़े। अगर प्रियंका गांधी वहां से चुनाव लड़ती है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन प्रियंका-राहुल कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका निर्णय उन्हें ही लेना है। लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए ही राहुल और प्रियंका को कोई निर्णय लेना चाहिए। हमे विश्वास है कि वह उचित निर्णय लेंगे।

अखिलेश यादव ने यात्रा का किया है समर्थन

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने सार्वजनिक और व्यक्तिगत बातचीत में भी उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत किया है और संभवत: अमेठी-रायबरेली की बैठकों में भी वह इसमें शामिल भी हो सकते हैं। सपा के साथ अभी सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समझौता और बातचीत नहीं हुई है।

हालांकि जो भी मतभेद हैं उन्हें दूर कर लिया जाएगा। यूपी में इंडिया गठबंधन भाजपा के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देगा। चाहे वह कांग्रेस का उम्मीदवार हो या समाजवादी या कोई भी जो इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ेगा, हम उस उम्मीदवार का पूरे दिल से समर्थन करेंगे और भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे।

कांग्रेस का पांच स्तरीय संगठन है तैयार

अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में पांच स्तरीय संगठन के साथ पूरी तरह तैयार है। एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि न सिर्फ यूपी में बल्कि जहां-जहां से यह यात्रा गुजरी है, वहां-वहां के लोगों का मूड और भावनाएं बदल रही हैं और वे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना चाहते हैं। निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में हम बड़े पैमाने पर बढ़ावा की उम्मीद कर रहे हैं।


समाज के सभी कोनों से लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह यात्रा न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में समग्र राजनीतिक स्थिति को बदल देगी। लोग उन कारणों के बारे में सोचने के लिए बाध्य हैं जिनके लिए राहुल गांधी लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि आम लोगों का भी मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed