फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC JE CPO SI CHSLexams

एसएससी: सप्ताह भर में तीन बड़ी परीक्षाएं, शामिल होंगे तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी

Thu, 19 Sep 2019 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
SSC JE CPO SI CHSLexams
SSC JE CPO SI CHSLexams
एसएससी जेई, सीपीओ एसआई और सीएचएसएल की परीक्षाएं 23 से 29 सितंबर के बीच
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एक सप्ताह के भीतर तीन बड़ी परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। जेई-2018-टियर 1, सीपीओ-एसआइ-2018 टियर-2 और सीएचएसएल-2018 टयर-2 की परीक्षाएं 23 से 29 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। जेई परीक्षा दो पलियों में सुबह 10 से 12 और शाम तीन से पांच बजे की बीच 23 सितंबर से होगी। जबकि सीपीओ-एसआई-2018 टियर-2 27 सितंबर को शाम तीन से पांच बजे के बीच आयोजित होगी। वहीं सीएचएसएल-2018 टियर-2 की लिखित परीक्षा 29 सितंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन तीनों परीक्षाओं में तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र परीक्षा के चार दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट से ssc-cr.org डाउनलोड कर सकते हैं।
जेई परीक्षा में शामिल होंगे 1.74 लाख परीक्षार्थी
23 से 27 सितंबर के बीच यूपी-बिहार के 17 जिलों के 74 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जेई-2018 टियर-1 की ऑनलाइन परीक्षा 23 से 27 सितंबर के बीच होगी। आयोग की ओर से परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और शाम तीन से पांच बजे के बीच दो पालियों में कराई जाएगी। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान का कहना है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी आयोग की वेबसाइट ssc-cr.org पर देख सकते हैं। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को उनके ब्रांच के अनुसार जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी। जेई परीक्षा में उत्तर प्रदेश एवं बिहार में कुल 1.74 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के अभ्यर्थियों की परीक्षा 23 सितंबर को सुबह और शाम दोनों पालियों में तथा 25 सितंबर को सुबह की पाली में होगी। जेई सिविल इंजीनियरिंग में कुल 3.10 लाख पूरे देश में जबकि मध्य क्षेत्र में 64902 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच की परीक्षा 25 सितंबर को शाम की पाली और 27 सितंबर को सुबह और शाम दोनों पालियों में होगी। परीक्षा में कुल 2.83 लाख पूरे देश में जबकि मध्य क्षेत्र में 65870 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इलेक्ट्रिकल ब्रांच की परीक्षा 26 सितंबर को सुबह और शाम दोनों पालियों में होगी, परीक्षा में कुल 2.19 लाख पूरे देश में जबकि मध्य क्षेत्र में कुल 43285 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत यूपी-बिहार के 17 जिलों में परीक्षा के लिए कुल 74 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग के 67902, इलेक्ट्रिकल के 43285 और मैकेनिकल के 65870 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जेई परीक्षा में कुल 174057 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, बरेली गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरपुर, प्रयागराज, वाराणसी के जिले के साथ बिहार के आरा, भागलपुर, दरभंगा, पटना, पुरनिया जिले में होगी।
सीपीओ-एसआई-2018 टियर-2 परीक्षा 27 को
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सीपीओ-एसआई-2018 टियर-2 की ऑनलाइन परीक्षा 27 सितंबर को शाम तीन से पांच बजे के बीच होगी। सीपीओ-एसआई दूसरे चरण की परीक्षा में देश भर में कुल 4773 परीक्षार्थी और मध्य क्षेत्र में कुल 638 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा में प्रयागराज केंद्र पर कुल 293 और पटना केंद्र पर कुल 345 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी केंद्र और परीक्षा की पाली के बारे में आयोग की वेबसाइट ssc-cr.org से जानकारी लेने के साथ प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएचएसएल-2018 टियर-2 परीक्षा 29 को
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल)-2018 टियर-2 की लिखित परीक्षा 29 सितंबर को 11 से 12 बजे के बीच होगी। परीक्षा में देश भर से कुल 45101 अभ्यर्थी जबकि मध्य क्षेत्र से 12558 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। निदेशक राहुल सचान ने बताया कि मध्य क्षेत्र में सीएचएसएल दूसरे चरण की लिखित परीक्षा केलिए सिर्फ प्रयागराज को केंद्र बनाया गया है। प्रयागराज में परीक्षा के लिए कुल 30 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र 25 सितंबर से आयोग की वेबसाइट ssc-cr.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed