फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SS Khanna Girls PG College

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 25 Sep 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
SS Khanna Girls PG College
SS Khanna Girls PG College - फोटो : CITY DESK
एसएस खन्ना में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

प्रयागराज, 24 सितंबर। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मोनिषा मिश्रा ने अध्यक्ष, नसरा उस्मानी ने उपाध्यक्ष, मिनजा फात्मा ने सचिव, जेबा बाशमी ने संयुक्त सचिव और सेजल याज्ञनिक ने सांस्कृत सचिव पद की शपथ ली।
चीफ प्रॉक्टर डॉ. मंजरी शुक्ला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सैश और बैज पहनाकर शपथ दिलाई। प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह ने पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व न्यायमूर्ति अरुण टंडन एवं दिलीप मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत की। छात्र परिषद की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गजल एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। स्वागत डॉ. आरिफ बेगम, संचालन जेबा हाशमी एवं धन्यवाद ज्ञापन नमरा उस्मानी ने किया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. रीता चौहान, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. आशा उपाध्याय, गुंजन शर्मा, डॉ. नीरजा सचदेव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

छात्राओं को दी गांधी फेलोशिप की जानकारी
प्रयागराज, 24 सितंबर। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में मंगलवार को चर्चा मंच का आयोजन किया गया। इसमें पिरामल फाउंडेशन एवं एजुकेशनल लीडरशिप की स्वाती पटन और निशा शर्मा ने छात्राओं को गांधी फेलोशिप एवं फाउंडेशन में रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। इसके साथ यूजी एवं पीजी अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए दो वर्ष की गांधी फेलोशिप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें 200 से अधिक छात्राओं ने भागीदारी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह, प्लेसमेंट सेल की अध्यक्ष डॉ. विनीता मिश्रा, डॉ. रश्मि सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में अंजली, काव्यपाठ में आरती रहीं अव्वल
एसएस खन्ना कॉलेज में एनएनएस की 50वीं वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम
प्रयागराज, 24 सितंबर। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 50वीं वर्ष गांठ पर एनएसएस की चारों इकाइयों की ओर से व्याख्यान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में अंजली मिश्रा, दीक्षा श्रीवास्तव एवं आरती पाल/सालिहा सिद्दीकी और काव्य पाठ प्रतियोगिता में आरती पाल, दिव्या कपूर एवं नयनश्री क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित पोटस्टर प्रतियोगिता में खुशी केसरवानी ने पहला स्थान अर्जित किया। प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह ने एनएसएस की छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संचालन एवं स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवशंकर श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी ज्योति कपूर ने किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. अल्पना अग्रवाल समेत पार्थ डे, डॉ. सुमिता सहगल, डॉॅ. रुचि मालवीय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed