फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sports Minister flagged off the cycle rally, said- Healthy India is the dream of Modi and Yogi

Sports Festival : खेल मंत्री ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बोले- स्वस्थ भारत मोदी-योगी का सपना

Sun, 24 Aug 2025 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 05:49 PM IST
सार

मुख्य अतिथि खेल राज्यमंत्री गिरीशचंद्र ने कहा कि यह केवल साइक्लिंग यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, खेल-संस्कार और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह इच्छा है कि लोग प्रतिदिन साइकिल चलाएं, पैदल चलें, मोटापे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन जिएं।

विज्ञापन
Sports Minister flagged off the cycle rally, said- Healthy India is the dream of Modi and Yogi
झलवा में मेजर ध्यानचंद्र चौराहे से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते खेल राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट, साई और पेफी के द्वारा आयोजित साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। उन्होंने झलवा में मेजर ध्यानचंद्र चौराहे से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व उन्होंने ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पेफी के अध्यक्ष और बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि खेल राज्यमंत्री गिरीशचंद्र ने कहा कि यह केवल साइक्लिंग यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, खेल-संस्कार और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह इच्छा है कि लोग प्रतिदिन साइकिल चलाएं, पैदल चलें, मोटापे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन जिएं। साइक्लिंग न सिर्फ फिटनेस का साधन है बल्कि ‘साइक्लिंग इज द सॉल्यूशन टू पॉल्यूशन भी है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा व्यायाम करें, साइकिल चलाएं, पैदल चलें और भोजन शैली को नियंत्रित करें। भारतीय भोजन को आहार में प्रमुखता दें और जंक फूड जैसे हानिकारक खाद्य पदार्थों से बचें। उन्होंने कहा कि पैडल फॉर प्राइड केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि युवाओं को फिटनेस, भाईचारे और सकारात्मकता की ओर प्रेरित करने वाली मुहिम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में 500 स्थानों पर मनाया जा रहा है खेल महोत्सव

पेफी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पीयूष जैन ने कहा कि मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव इस वर्ष 500 से अधिक स्थानों पर मनाया जा रहा है। यह साइक्लिंग एक्सपीडिशन ध्यानचंद जी की विरासत का उत्सव है और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। आने वाले वर्षों में इस पहल को भव्य राष्ट्रीय खेल महोत्सव के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।

भारत की खेल संस्कृति को नई दिशा देने और फिटनेस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेजर ध्यानचंद चौक से 800 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय साइक्लिंग एक्सपीडिशन का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 का हिस्सा है, जिसे शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन और इंडिया (पेफी) ने फिट इंडिया मूवमेंट, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और ब्रह्माकुमारीज के सहयोग से आयोजित किया है।

इस ऐतिहासिक यात्रा का उद्देश्य हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की अमर विरासत को सम्मानित करना और देशभर के युवाओं को खेल, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्रीय एकता से जोड़ना है। खेलेगा भारत, जीतेगा भारत, खेलों के मैदानों से विकसित भारत की नींव जैसे स्लोगन के साथ यह यात्रा शुरू हुई। 

31 अगस्त को दिल्ली में होगा समापन

टीम लीडर ब्रिगेडियर डॉ. विक्रम सिंह (सेवानिवृत्त) ने भी पत्रकारों से बातचीत में साइक्लिंग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों को विस्तार से बताया। उनके साथ प्रमुख साइकिलिस्ट योगेंद्र सिंह, मदन लाल, जगबीर सिंह, जय प्रकाश आदि शामिल रहे। इस ऐतिहासिक 8-दिवसीय यात्रा का रूट प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, उरई, झांसी, ग्वालियर, मथुरा होकर तय किया गया है, जो 31 अगस्त 2025 को दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान स्कूल-कॉलेजों में खेल रैलियां, युवाओं के साथ संवाद, फिटनेस वर्कशॉप और एनसीसी कैडेट्स व आर्मी यूनिट्स के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी, नॉर्दन फुटबॉल एकेडमी और हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी भी शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला सचिव पेफी अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को खेल और फिटनेस की ओर आकर्षित कर देश की खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देगा। कार्यक्रम में रोचक दरबारी, मिथिलेश सिंह, उज्जवल शर्मा, डॉ. राम कृष्ण द्विवेदी, इंद्रनील घोष, आलोक कुमार, अंकुर द्विवेदी, सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मेजर ध्यानचंद की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने और खेलों के मैदानों से विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed