{"_id":"6217c11af7eebb553d0a34aa","slug":"sp-singh-baghel-said-akhilesh-yadav-believes-in-war-not-in-buddha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिंह बघेल बोले : बुद्ध में नहीं, युद्ध में विश्वास रखते हैं अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिंह बघेल बोले : बुद्ध में नहीं, युद्ध में विश्वास रखते हैं अखिलेश यादव
Thu, 24 Feb 2022 11:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:02 PM IST
सार
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिंह बघेल ने कहा कि करहल विधानसभा का चुनाव मै जीतूंगा। वहां अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह के सहारे चुनाव लड़े हैं। डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीत का दावा करने वाले अखिलेश ने करहल विधान सभा में पूरे परिवार को प्रचार में लगा दिया था।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बृहस्पतिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कि अखिलेश यादव भगवान बुद्ध में नहीं युद्ध में विश्वास रखने वाले व्यक्ति हैं। अगर वह गौतम बुद्ध के विचारों को मानते और समझते तो कौशांबी में हुई जनसभा के दौरान महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को लेने से इंकार न करते।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिंह बघेल ने कहा कि करहल विधानसभा का चुनाव मै जीतूंगा। वहां अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह के सहारे चुनाव लड़े हैं। डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीत का दावा करने वाले अखिलेश ने करहल विधान सभा में पूरे परिवार को प्रचार में लगा दिया था। जब उन्हें लगा कि वह चुनाव हार रहे हैं तो जनता से सहानुभूति हासिल करने के लिए अपने बुजुर्ग पिता को भी चुनाव प्रचार में लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुत्र, पिता के लिए सहारा होता है, लेकिन अखिलेश यादव ऐसे पुत्र है जो अपने लिए पिता का सहारा ले रहे हैं। सीएम योगी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास दो बुलडोजर है। एक सड़क निर्माण के लिए, दूसरा माफियों के अवैध कब्जों को हटाने के लिए। मुगल शासन काल में सत्ता के लिए पुत्र अपने पिता और परिजनों के साथ धोखा करता था। उसी का अनुकरण इस समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन