फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Something special for the sisters to seek

बहनों के लिए तलाश समथिंग स्पेशल की

Thu, 27 Aug 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Something special for the sisters to seek
इलाहाबाद। म्योराबाद के प्रतीक ने रक्षाबंधन पर अपने बहन कृतिका को स्कूटी गिफ्ट करने के लिए बुकिंग करा ली है, ताकि रक्षाबंधन के दिन बहन को गाड़ी की चाबी देने में कोई समस्या न आए। कीडगंज के मयंक ने अपनी पॉकेट मनी जोड़कर बहन के लिए आनलाइन शापिंग साइट्स से सूट बुक कराया है। उसकी डिलेवरी की तारीख उसने रक्षाबंधन का दिन 29 अगस्त बुक कराई हैं।
विज्ञापन


भाई-बहनों को जिस दिन का इंतजार का था, वह करीब ही है। बहनें जहां इस वक्त अपने भाईयों के लिए सबसे खास राखियां तलाशने में लगी हुई हैं तो वहीं भाई भी अपने बहनों को प्यार भरी भेंट देने के लिए बाजार में समथिंग स्पेशल तलाश रहे हैं। यहीं वजह है कि आजकल बाजारों में रौनक भी बढ़ गई। अपने बजट के हिसाब गाड़ियों से लेकर ज्वैलरी तक की खरीदारी की जा रही है। हीरो की एक्टिवा 25, टीवीएस की स्कूटी 15 समेत कई कंपनियों की गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


जो लोग दुकानों के चक्कर नहीं लगाना चाहते हैं वो आनलाइन शापिंग साइट्स पर अपनी बहनों के लिए गिफ्ट्स की बुकिंग करा रहे हैं। अपने गिफ्ट को बेहद खास बनाने के लिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स की भी काफी डिमांड है। इसके साथ ही दुकानों पर भी एक से बढ़कर एक वैरायटी और हर रेंज में उपहार मौजूद है। म्यूजिक कार्ड्स से लेकर मल्टी फोल्ड कार्ड्स, परफ्यूम फोटोफ्रेम, परफ्यूमड कैंडिल्स, कॉफी मग और हैंगिंग कोटेशन भी आपको एक से बढ़कर डिजाइन में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तों में मिठास घोलने के लिए चाकलेट्स भी अलग-अलग फ्लेवर और आकर्षक पैकिंग में मौजूद हैं। ज्वेलरी और कॉस्मेटिक भी बाजारों में बेहद आकर्षक डिजाइन में मौजूद है। मम्फोर्डगंज स्थित श्री बालाजी गिफ्ट सेंटर के संचालक संदीप का कहना है कि राखी के त्योहार को यादगार बनाने के लिए भाई अपने बजट के हिसाब से उपहार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed