{"_id":"5d2242b78ebc3e6ce04c9732","slug":"solver-group-caught-by-flying-squad-in-ctet-exam-allahabad-news-ald248812346","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटेट परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, सरगना की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटेट परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, सरगना की तलाश
विज्ञापन
Solver group caught by flying squad in CTET exam.
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। देश भर में एक साथ आयोजित हो रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटेट) में रविवार को सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। एसटीएफ ने धूमनगंज स्थित परीक्षा केंद्र में सॉल्वर देवेंद्र कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया। वह पैसे लेकर किसी और की जगह परीक्षा में बैठा था। एसटीएफ अब सोहबतियाबाग निवासी सरगना टीएन पटेल की तलाश में जुटी है।
सीटेट के लिए धूमनगंज के कालिंदीपुरम स्थित सैनिक बाल विकास बालिका इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया था। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि इस केंद्र पर सॉल्वर गिरोह का एक सदस्य दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा है। एसटीएफ टीम ने केंद्र पर पहुुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तो आशीष पटेल निवासी आधारगंज रानीगंज प्रतापगढ़ के स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा देते पकड़ा गया। पूछताछ मेें उसने अपना नाम देवेंद्र कुमार पाल निवासी रामपुर सकरा, मछलीशहर जौनपुर बताया। उसके पास से जाली मतदाता पहचान पत्र, ओमएमआर शीट, दो बुकलेट, दो मिक्सिंग की हुई फोटो, 5600 नकद बरामद हुए।
25 हजार रुपये देने की तय हुई थी बात
पूछताछ में आरोपी युवक ने एसटीएफ को बताया कि उसे परीक्षा में दूसरे की जगह पर बैठने के लिए सोहबतियाबाग में रहने वाले त्रिलोकीनाथ पटेल ने कहा था। आरोपी बैरहना मधवापुर स्थित एक लॉज में रहकर एमएड कर रहा है। उसने बताया कि त्रिलोकी उसके लॉज में आता-जाता रहता था जो हर तरह की प्रतियोगी परीक्षा में सॉल्वर बैठाने का ठेका लेता है। दो दिन पहले उसने 25 हजार रुपये देने की बात कहकर दूसरे की जगह परीक्षा देने को राजी किया था। साथ ही पांच हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। उसने बताया कि त्रिलोकी ने ही फोटो की मिक्सिंग कराकर आशीष के मतदाता पहचान पत्र पर उसका फोटो लगवाया था।
विज्ञापन
पहली बार सामने आया नाम
एसटीएफ का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई लेकिन वह इस गिरोह के सरगना त्रिलोकी के बारे में कुछ बता नहीं सका। उसने इतना ही बताया कि वह सोहबतियाबाग में गोपाल पटेल के मकान में रहता है। जल्द ही वहां पहुंचकर आरोपी के बारे में पूछताछ की जाएगी। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने और कितने केंद्रों पर सॉल्वर बैठाए।