फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SOG interrogated Dr. Anamika for one and a half hour

Prayagraj News: डॉ. अनामिका से एसओजी ने की डेढ़ घंटे पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
SOG interrogated Dr. Anamika for one and a half hour
डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव की मौत के मामले में आरोपी डॉ. अनामिका से बुधवार को एसओजी की टीम ने डेढ़ घंटे पूछताछ की। वह अपने पिता और भाई के साथ एसआरएन चौकी पहुंची थीं।
विज्ञापन

डॉक्टर की मौत के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की जांच हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। मामले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम डॉक्टर की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए घटना के दिन की सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे डॉ. अनामिका अपने पिता-भाई के साथ एसआरएन चौकी पहुंचीं। वहां, एसओजी की टीम और इंस्पेक्टर रोहित कुमार तिवारी मौजूद थे। तीनों को एक कमरे में बैठाया गया। आधे घंटे तक तीनाें के साथ सवाल-जवाब किया गया। इसके बाद 2:37 बजे पिता और भाई कमरे से बाहर निकल आए। इसके बाद एक महिला सिपाही को अंदर बुलाया गया। फिर डॉ. अनामिका से करीब 40 मिनट तक अकेले में पूछताछ की गई। सूत्राें के अनुसार पूछताछ के दौरान डॉ. कार्तिकेय को लेकर सवाल करने पर वह कई बार भावुक भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3:21 बजे दरवाजा खुलता है और फिर पिता व भाई को अंदर बुलाया जाता है। इसके बाद 3:37 बजे अनामिका अपने पिता-भाई के साथ बाहर निकल जाती हैं। इंस्पेक्टर रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी का डीवीआर देखने के बाद डॉ. अनामिका को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके बारे में सवाल-जवाब किया। ताकि, सवालों के जवाब और फुटेज का मिलान किया जा सके।

प्रमुख अधीक्षक के ड्राइवर से भी हुई पूछताछ
डॉ. अनामिका से पूछताछ के बाद अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना के ड्राइवर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। करीब 10 मिनट तक पूछताछ के बाद उसे वापस भेज दिया। ड्राइवर को इसलिए पूछताछ करने के लिए बुलाया गया था क्योंकि वह पार्किंग स्थल पर आता-जाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed