फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Social audit team will reach villages and will check the reality of MNREGA works

Prayagraj News: गांवों में पहुंचेगी सोशल ऑडिट टीम, परखेगी मनरेगा कार्यों की हकीकत

Sat, 30 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 30 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Social audit team will reach villages and will check the reality of MNREGA works
विकास खंड की 67 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जांच के लिए सोशल ऑडिट टीमें 30 मई से गांवों का दौरा शुरू करेंगी। ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति और कार्यों की गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान टीमें ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजना के तहत हुए कार्यों की हकीकत परखेंगी तथा अभिलेखों का सत्यापन करेंगी। 29 जुलाई तक फूलपुर विकास खंड की कुल 67 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट एवं ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सोशल ऑडिट एंट्री कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा से संबंधित अभिलेखों को दुरुस्त रखने तथा सोशल ऑडिट प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने में सहयोग की अपील की। बैठक में एडीओ ओम प्रकाश, पवन पाठक, कोऑर्डिनेटर संगीता पाल, हरिओम प्रकाश, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed