{"_id":"5e98b7e58ebc3e78ba606a4f","slug":"smart-class-rooms-will-be-made-in-state-university-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि के कॉलेजों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि के कॉलेजों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम
Fri, 17 Apr 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल क्लास, स्मार्ट क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रयागराज मंडल के 664 महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। यह निर्देश राज्य विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जूम एप के माध्यम से महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ हुई बैठक में दिए।
प्रयागराज में राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की संख्या तीन सौ है। कुलपति ने बृहस्पतिवार को सौ-सौ महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ तीन चरणों में जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 15 मई तक सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। अगर इसके बाद हालात सुधरे तो 25 या 30 मई से वार्षिक परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। कुलपति ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द अपने यहां चार-चार स्मार्ट क्लास तैयार कर लें।
कॉलेजों की अक्सर शिकायत रहती है कि शिक्षकों की कमी के कारण पाठ्यक्रम समय से पूरा नहीं हो पा रहा है। स्मार्ट क्लास रूम बनने के बाद राज्य विश्वविद्यालय से किसी प्रोफेसर के लेक्चर का कॉलेजों के स्मार्ट क्लास रूम में सीधा प्रसारण किया जा सकेगा और छात्र-छात्राओं को इससे काफी लाभ मिलेगा। कुलपति ने कोविड-19 से बचाव के लिए कुछ सुझाव भी दिए। कहा कि आप सभी अपने घरों में धुले हुए सूती कपड़ों से बने मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं और छात्र-छात्राओं को भी ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान इसके लिए प्रेरित कर सकते हैं। बैठक के दौरान रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय और परीक्षा नियंत्रक प्रभाष द्विवेदी भी मौजूद रहे। कुलपति शुक्रवार को प्रतापगढ़, शनिवार को कौशांबी और रविवार को फतेहपुर के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगी।