फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smart City and enlarged step

स्मार्ट सिटी के लिए और बढ़े कदम

Sun, 01 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कदम और आगे बढ़ गए हैं। इसके लिए दिल्ली में दो दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें इलाहाबाद, अजमेर, विशाखापट्टनम सहित देश के सौ शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। वर्कशॉप में जनसुविधाओं जैसे सड़क, सीवरेज, जलापूर्ति, बिजली आपूर्ति, पार्किंग आदि की व्यवस्था पर प्रेजेंटेशन हुआ।
विज्ञापन


नगर आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने स्मार्ट सिटी में तमाम तरह की सुविधाओं पर प्रेजेंटेशन किया। शनिवार को मुख्य रूप से जन सुविधाओं को और बेहतर करने पर विचार-विमर्श हुआ। स्मार्ट सिटी में जन सुविधाओं के तहत सड़क कैसे बेहतर हो, बिजली और जलापूर्ति की व्यवस्था 24 घंटे कैसे की जाए, जाम की समस्या से निपटने के लिए पार्किंग की इंतजाम किस तरह किए जाएं आदि मुद्दों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि वर्कशॉप में केंद्रीय अफसरों ने सभी विभागों को प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट सिटी के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर निगम स्मार्ट सिटी के लिए चार प्रमुख बिंदुओं पर योजनाएं तैयार करेगा। इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवरेज सिस्टम, पार्किंग और ट्रैफिक सिस्टम शामिल हैं। बताया कि अगले कुछ दिनों में केंद्रीय टीम इलाहाबाद का दौरा करेगी। इस दौरान विभिन्न योजनाओं पर चर्चा होगी। नगर निगम चारों बिंदुओं पर जल्द ही योजना तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed