फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sky High organization launched a unique campaign to save green trees from cutting, slogan going viral

Prayagraj : हरे पेड़ों को कटने से बचाने के लिए स्काई हाई संस्था ने छेड़ी नायाब मुहिम, वायरल हो रहा है स्लोगन

Thu, 13 Jun 2024 12:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 12:25 PM IST
सार

हरे पेड़ों को कटने से बचाने के लिए सामाजिस संस्था स्काई हाई ने एक नायब मुहिम चलाई है। काटने के लिए चिन्हित किए गए पेड़ों पर स्लोगन लिखीं तख्तियां लगाई गई हैं। यह स्लोगन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टरों पर लिखा है कि ‘ इलाहाबाद वालों मुझे बचा लो, प्रयागराज वाले मुझे काट देंगे। ’ पेड़ों पर लगे पोस्टरों पर यह मार्मिक अपील इन दिनों काफी चर्चा में है।

विज्ञापन
Sky High organization launched a unique campaign to save green trees from cutting, slogan going viral
पेड़ों पर लगाया गया स्लोगन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की परियोजनाओं को साकार करने के लिए संगमनगरी के परेड ग्राउंड पर लगे पेड़ों का काटा जा रहा है। इसके लिए चिहिनित पेड़ों पर लाल निशान लगा दिए गए। इन पेड़ों को बचाने की मुहिम भी छिड़ गई है। एक तरफ जहां पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से इसकी शिकायत की गई है, वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था स्काई हाई ने भी हरे पेड़ों को बचाने की मुहिम छेड़ दी है।

विज्ञापन

स्काई हाई की ओर से इन पेड़ों को कटने से बचाने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। चिह्नि सभी पेड़ों पर पोस्टर लगाए गए हैं। उन पोस्टरों पर लिखा है कि ‘ इलाहाबाद वालों मुझे बचालो, प्रयागराज वाले मुझे काट देंगे। ’ पेड़ों पर लगे पोस्टरों पर यह मार्मिक अपील इन दिनों चर्चा में है।

विज्ञापन


स्काई हाई के कार्यकर्ता इस मुहिम को धार देने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों के जरिए इस मुहिम को तेज किया जा रहा है। स्काई हाई के कई कार्यकर्ताओं की उन पेड़ों को पकड़े हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। पेड़ों को बचाने का यह नायाब संदेश हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इस अभियान से कई एंफ्लुएंसर्स जुड़े हुए हैं। महाकुंभ के मद्देनजर सड़कों का चाैड़ीकरण करने के लिए परेड मैदान में ही नहीं शहर में भी पेड़ों को काटा जा रहा है। कुल नौ सौ से अधिक पेड़ इस सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत काटे जाने हैं। बता दें कि हाईकोर्ट ने भी हाल में ही पेड़ों को काटे जाने के मामले का संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने पहले 10 गुना अधिक पेड़ लगाने और फिर काटने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed